search

हनोई-कोलकाता फ्लाइट में महिला यात्री के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

cy520520 2 hour(s) ago views 892
  

हनोई कोलकाता फ्लाइट में महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक फोटो)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। हनोई-कोलकाता उड़ान में एक महिला सह-यात्री के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में शनिवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक पुरुष यात्री को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि युवती वियतनाम के हनोई से कोलकाता जाने वाली एक निजी एयरलाइन की उड़ान में सवार हुई थी। जब विमान कोलकाता में उतरने की तैयारी कर रहा था, तब बिहार निवासी आरोपित ने कथित तौर पर अपने बगल में बैठी युवती को परेशान करना शुरू कर दिया।
महिला ने लगाया आरोप

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे गलत तरीके से छुआ। इस घटना से परेशान होकर युवती ने विमान के अंदर शोर मचाया। केबिन क्रू ने तुरंत हस्तक्षेप किया और यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसे दूसरी सीट पर बैठा दिया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद चालक दल ने आरोपित यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के अधिकारियों के हवाले कर दिया।

बाद में, सीआइएसएफ अधिकारियों ने यात्री को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।

आरोपित की पहचान मोहम्मद अब्दुर रहमान के रूप में हुई है। बिधाननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ महिला के साथ दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- बंगाल में प्रेमिका के पति की हत्या के आरोप में BLO गिरफ्तार, SIR पर चर्चा के बहाने सुनसान जगह पर बुलाया

यह भी पढ़ें- होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, कोलकाता-नई दिल्ली से बिहार आना होगा आसान; रेलवे ने भीड़ को देखते हुए लिया फैसला
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157514