search

वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान यात्री के बैग से .32 बोर का जिंदा कारतूस बरामद

cy520520 1 hour(s) ago views 625
  

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला जिंदा कारतूस, पुलिस जांच जारी।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी (बाबतपुर)। शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से .32 बोर का जिंदा कारतूस बरामद होने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सीआईएसएफ जवानों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए यात्री को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के बेलखरिया निवासी आनंद कुमार पांडेय जो वर्तमान में देहरादून में रहते हैं, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-1870 से दिल्ली जाने वाले थे।टर्मिनल बिल्डिंग में एसएचए में एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान उनके हैंड बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। तलाशी लेने पर .32 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में यात्री ने बताया कि उनके पास पिस्टल का वैध लाइसेंस है और कारतूस भूलवश बैग में रह गया था। इसके बाद सीआईएसएफ ने उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए फूलपुर थाना पुलिस को सौंप दिया।

फूलपुर एसएचओ अतुल सिंह ने बताया, यात्री के पास शस्त्र का वैध लाइसेंस है। दस्तावेजों की जांच की गई है। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157460