search

अमृतसर में शगुन से एक दिन पहले दुल्हन हुई फरार; आठ महीने पहले हुई थी सगाई, प्रेम प्रसंग की चर्चाएं

LHC0088 1 hour(s) ago views 733
  

आठ महीने पहले हुई सगाई की तस्वीर।



नितिन कालिया, अमृतसर। अमृतसर के छेहरटा क्षेत्र स्थित गांव खापड़खेड़ी में उस समय सनसनी फैल गई, जब शादी से एक दिन पहले दुल्हन अपने कथित प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। 15 फरवरी को बारात आनी थी और 14 फरवरी को शगुन की रस्में होनी थीं, लेकिन शगुन से ठीक पहले लड़की के लापता होने की खबर ने दोनों परिवारों को सकते में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार, 31 वर्षीय हरप्रीत सिंह निवासी डर्मा वाला बाजार, सुल्तान विंड रोड की सगाई आठ महीने पहले किरणदीप कौर के साथ हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से 15 फरवरी को शादी तय की गई थी। घर में टेंट, कैटरिंग और अन्य तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।

हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि 14 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे लड़की के परिजनों का फोन आया कि उनकी बेटी घर से लापता हो गई है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले किसी युवक ने फोन कर उन्हें बताया था कि उसका और किरणदीप का प्रेम संबंध है और वे शादी करना चाहते हैं। युवक ने रिश्ता तोड़ने की चेतावनी भी दी थी।

हरप्रीत का कहना है कि उन्होंने उस कॉल को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन अब उन्हें शक है कि लड़की के परिवार को पहले से सब जानकारी थी और वे शादी की तारीख टालते रहे।

यह भी पढ़ें- गलत ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में हादसा; महिला गिरी, पहियों की चपेट में आने से दोनों टांगें कुचलीं, हालत गंभीर

शगुन की तैयारियों के साथ दूल्हा पक्ष।
दूल्हा पक्ष के तैयारियों में लाखों खर्च

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि इस घटना से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और शादी की तैयारियों में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने थाना घरिंडा की पुलिस चौकी खासा में लड़की के परिवार के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

उधर एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि लड़के पक्ष की शिकायत के आधार पर लड़की के परिवार को बुलाया गया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बठिंडा सूटकेस हत्याकांड; परिजन पीछे हटे, अस्थियां लेने से किया इंकार, सहारा संस्था ने निभाई अंतिम जिम्मेदारी
परिवार ने पुलिस में लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

लड़की की बहन अमनदीप ने बताया कि शुक्रवार रात विवाह की तैयारियों के बीच उसकी बहन अचानक घर से गायब हो गई। उन्होंने कहा कि काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में थाना बी डिवीजन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल है। प्रेम प्रसंग, परिवारों की जानकारी और शादी की तैयारियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम में मिली सफलता; फिरोजपुर में 22 किलो हेरोइन संग चार गिरफ्तार, हथियार- ड्रग मनी जब्त
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159708