search

चंडीगढ़ में ज्वेलरी शोरूम से चोरी, ग्राहक बनकर आए पुरुष और महिला, सोने का हार लेकर रफूचक्कर

deltin33 1 hour(s) ago views 1061
  

सराफ द ज्वेलर शोरूम के मैनेजर का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे ये महिला और पुरुष हार चुराकर ले गए हैं।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-17-सी स्थित सराफ द ज्वेलर शोरूम में चोरी की वारदात हुई। ग्राहक बनकर आए एक पुरुष और महिला सोने का हार चुराकर रफूचक्कर हो गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब चोरों की तलाश की जा रही है।

शोरूम के मैनेजर सेक्टर-27 निवासी संदीप ने पुलिस को शिकायत दी है कि 25.706 ग्राम वजन का सोने का हार चोरी हुआ है। एक पुरुष और महिला शोरूम में ज्वेलरी देखने आए थे। दोनों ने काफी देर तक अलग-अलग ज्वेलरी देखी। कर्मचारियों से बातचीत की और कुछ डिजाइनों के बारे में जानकारी भी ली।

इसके बाद बिना खरीदारी किए महिला और पुरुष चले गए। शोरूम स्टाफ को शक हुआ तो रिकाॅर्ड और स्टाक चेक किया गया। सोने का हार गायब मिला। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गई हैं।

फुटेज में दोनों पहले सामान्य ग्राहक की तरह जेवरात देखते नजर आते हैं और फिर मौका पाकर हार चोरी कर शोरूम से निकल जाते हैं। सेक्टर-17 थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471019