search

Holi Special Train: कोलकाता-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें, बिहार आने-जाने वालों को मिली बड़ी राहत

Chikheang 1 hour(s) ago views 108
  

होली स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने नई दिल्ली व आनंद विहार से बिहार के विभिन्न हिस्सों के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।

इससे त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04054 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 20 फरवरी से 6 मार्च तक प्रतिदिन नई दिल्ली से रात 7:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 10 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वहीं, 04053 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी से 8 मार्च तक प्रतिदिन बरौनी से रात 12:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 3:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 04060 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 20 फरवरी से 6 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी, जो हाजीपुर में ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 4 बजे सुपौल पहुंचेगी।

वापसी में 04059 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी से 8 मार्च तक संचालित होगी। इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल से सीतामढ़ी व लौकहा बाजार रूट पर भी सीमित तिथियों में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
जयनगर-अमृतसर हमसफर क्लोन की अवधि बढ़ी

यात्रियों की मांग को देखते हुए 04651/04652 जयनगर-अमृतसर-जयनगर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस के परिचालन अवधि का विस्तार किया गया है।

अब यह ट्रेन 1 मार्च से 31 मार्च तक नियमित रूप से चलाई जाएगी, जिससे उत्तर भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
हावड़ा-कोलकाता रूट पर भी स्पेशल व्यवस्था

पूर्वी भारत से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं। 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 28 फरवरी, 7 व 14 मार्च को चलेगी, जबकि 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 1, 8 व 15 मार्च को संचालित होगी।

इसके अलावा कोलकाता-मधुबनी तथा सियालदह-मधुबनी रूट पर भी अलग-अलग तिथियों में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। वहीं दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग स्पेशल एक व दो मार्च को चलाई जाएगी।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुरक्षित यात्रा व अतिरिक्त यात्री दबाव को कम करने के उद्देश्य से इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

इससे बिहार, बंगाल व दिल्ली के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचने में काफी सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें- होली पर सौगात: डिब्रूगढ़ से झंझारपुर चलेगी स्पेशल ट्रेन, फारबिसगंज को भी मिलेगा लाभ
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161709