search

भागलपुर स्टेशन पर ट्रेन आने के 30 मिनट पहले मिलेगी एंट्री, भीड़ काबू करने को लेकर रेलवे लाएगा नए नियम

Chikheang 3 hour(s) ago views 789
  

भागलपुर रेलवे स्टेशन। (जागरण)



जागरण संवाददाता, भागलपुर। स्टेशन पर होने वाले भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आने वाले समय में जल्द ही नई सरकुलेशन व्यवस्था लागू होगी।

स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए अब ट्रेन चलने के 30 मिनट पहले ही प्रवेश दिया जाएगा। दरअसल रिजर्व व अनरिजर्व पैसेंजर की बढ़ती संख्या को देखते हुए भागलपुर जंक्शन पर नई सर्कुलेशन व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि वेटिंग टाइम के आधार पर यात्रियों को अलग-अलग श्रेणियों में रखकर प्लेटफार्म पर भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा।

नए योजना के अनुसार, जिन डीएमयू/मेमू पैसेंजर ट्रेनों का वेटिंग टाइम 30 मिनट से कम होगा, उनके यात्रियों को रिजर्व पैसेंजर माना जाएगा और उन्हें सामान्य प्रवेश मार्ग से प्लेटफार्म तक जाने की अनुमति होगी।

वहीं, जिन ट्रेनों का वेटिंग टाइम 30 मिनट से अधिक होगा, उनके यात्रियों को तय होल्डिंग एरिया में रुकना होगा और अनरिजर्व पैसेंजर के लिए निर्धारित सर्कुलेशन पैटर्न का पालन करना अनिवार्य होगा।

साथ ही भीड़ प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए स्टेशन परिसर में जी प्लस वन (जी 1) संरचना में एक होल्डिंग एरिया निर्माण का प्रस्ताव है। संभावना है कि यह होल्डिंग एरिया स्टेशन के पूर्वी छोर पर टू-व्हीलर पार्किंग के पास विकसित किया जाएगा। यहां यात्रियों के ठहराव, कतारबद्ध प्रवेश और नियंत्रित निकास की व्यवस्था की जाएगी।

बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए अलग से एग्जिट की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ सामान्य यात्रियों को अंदर प्रवेश करने के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी।

वहीं, आपको बात दें कि स्टेशन पर वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 40 हजार यात्रियों का आवागमन होता है, जो श्रावणी मेला और होली-दीपावली जैसे पर्वों के दौरान बढ़कर 80 हजार से अधिक पहुंच जाता है।

ऐसे में डीएमयू और मेमू ट्रेनों के यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि नई सर्कुलेशन व्यवस्था और प्रस्तावित होल्डिंग एरिया से यात्रियों की आवाजाही सुचारू होगी और सुरक्षा मानकों को भी मजबूती मिलेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161784