search

होली पर सियालदह गोरखपुर और आसनसोल गोरखपुर के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

LHC0088 4 hour(s) ago views 216
  

गोरखपुर से आसनसोल के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन।  



जागरण संवाददाता, जामताड़ा। होली के त्योहार को देखते हुए आसनसोल रेल मंडल की ओर से अलग-अलग दिशाओं में चार होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इन सेवाओं का उद्देश्य प्रसिद्ध जगहों पर जाने वाले यात्रियों के साथ अपने परिवार के साथ इस त्योहार को मनाने के लिए घर लौटने वाले यात्रियों को भी सुविधा देना है। ये स्पेशल ट्रेनें सियालदह और गोरखपुर, आसनसोल और गोरखपुर के बीच चलेंगी।

03131 सियालदह–गोरखपुर होली स्पेशल 26 फरवरी, दो मार्च और पांच मार्च को सियालदह से रात 11:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। जबकि 03132 गोरखपुर–सियालदह होली स्पेशल 27 फरवरी, तीन मार्च व छह मार्च को रात 9:00 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:20 बजे सियालदह पहुंचेगी। उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रूकेगी। उक्त ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी।

03525 आसनसोल– गोरखपुर होली स्पेशल 28 फरवरी व दो मार्च को आसनसोल से 7:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 09:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। जबकि 03526 गोरखपुर–आसनसोल होली स्पेशल एक व तीन मार्च को गोरखपुर से 12:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 04:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। उक्त ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रूकेगी। उक्त ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी।

03527 आसनसोल–गोरखपुर होली स्पेशल एक मार्च को आसनसोल से दिन में 1:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 03:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। जबकि 03528 गोरखपुर–आसनसोल होली स्पेशल दो मार्च को गोरखपुर से 06:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 9:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी। ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रूकेगी। उक्त ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159828