search

Punjab: अवैध संबंध के चलते मां ने अपने दो नाबालिग बच्चों को दिया जहर!

cy520520 2026-2-14 19:01:10 views 1228
पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने एक महिला को अपने दो नाबालिग बच्चों को जहर देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का किसी के साथ अवैध संबंध होने की बात सामने आई है और उसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।



जानकारी के अनुसार, महिला ने बच्चों को खाने में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी। यह दर्दनाक घटना दो हफ्तों में सामने आई। करीब 15 दिन पहले आठ साल की सुखप्रीत कौर की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। इसके बाद शुक्रवार रात उसके छह साल के भाई फतेहवीर की भी मौत हो गई।



गांव के लोगों को शक हुआ तो वे शनिवार सुबह फूल थाने पहुंचे और मामले की पूरी जांच की मांग की।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/missing-trinamool-leader-body-found-in-north-24-pargana-canal-police-suspect-illicit-love-affair-article-2370170.html]West Bengal: पांच दिन से लापता थे, अब नाले में मिला शव... लव अफेयर में TMC नेता का मर्डर!
अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 7:18 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/sukanta-majumdar-attacks-the-tmc-over-the-coal-scam-ahead-bengal-elections-article-2370163.html]\“मुंह खोला तो सामने आ जाएगा दीदी-भतीजे ने कितना खाया!\“ सुकांता मजमूदर ने कोयला घोटाले को लेकर TMC पर किया हमला
अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 6:42 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/noida-horrific-valentine-day-incident-a-man-shot-a-woman-inside-a-car-then-shot-himself-article-2370157.html]नोएडा में वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात! एक शख्स ने कार के अंदर महिला को गोली मारी, फिर खुद को भी गोली मार ली
अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 6:26 PM

पुलिस अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार, आरोपी मां जस्सी कौर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।



पुलिस का कहना है कि जस्सी कौर ने साजिश रचकर पहले सुखप्रीत और फिर फतेहवीर को जहर देकर मार डाला। जांच में यह भी सामने आया है कि इस साजिश में उसकी बहन मोटू कौर और एक अन्य व्यक्ति लखी सिंह भी शामिल थे।



पुलिस ने जस्सी कौर और उसकी बहन मोटू कौर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725