search

दिल्ली गैस चैंबर, गोरखपुर में शानदार माहौल; कल्याण मंडपम के उद्घाटन पर सीएम योगी ने दिया पर्यावरण और स्वच्छता का मंत्र

cy520520 1 hour(s) ago views 332
  

सीएम योगी ने गोरखपुर में कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया



डिजिटल डेस्क, लखनऊ/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर को विकास के नए पायदान पर पहुंचाते हुए वार्ड नंबर-22 बिछिया कॉलोनी में नवनिर्मित \“कल्याण मंडपम\“ का लोकार्पण किया। 2.47 करोड़ की लागत से बने शहर के इस पांचवें भव्य मंडपम का निर्माण मुख्यमंत्री की विधायक निधि से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा किया गया है। इस अवसर पर सीएम योगी ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश अब विकास के उस पथ पर है, जहाँ समाज का हर तबका सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर रहा है।

कम खर्च में लग्जरी सुविधाओं का केंद्र

मुख्यमंत्री ने कल्याण मंडपम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब हर व्यक्ति को महंगे होटल या मैरिज हाउस का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। होटल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं अब \“मिनिमम यूजर चार्ज\“ पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि शहर में 5 मंडपम बन चुके हैं और 5 अन्य (जंगल बेनी माधव, बशारतपुर, नकहा, महादेव झारखंडी और सेमरा) निर्माणाधीन हैं। इससे न केवल गरीबों का कल्याण होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन भी होगा।



बिछिया: जल निकासी और सड़कों का नया मॉडल

बिछिया क्षेत्र में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो क्षेत्र कभी जलभराव और कीचड़ के लिए जाना जाता था, वह अब अच्छी सड़कों और गोड़धोइया नाला परियोजना के कारण \“जलनिकासी का मॉडल\“ बन रहा है। उन्होंने एम्स, फर्टिलाइजर कारखाना और फोरलेन कनेक्टिविटी का उदाहरण देते हुए कहा कि आज गोरखपुर में विकास की हर वह सुविधा मौजूद है जिसकी कभी कल्पना की गई थी।

स्वच्छता और पर्यावरण की सीख

दिल्ली के वायु प्रदूषण (AQI) का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को सचेत किया कि पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी हमें \“गैस चैंबर\“ जैसी स्थिति में धकेल सकती है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुँचाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करें। मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछली सरकारें बेईमानी करती थीं और बीमारी लाती थीं, हमने इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों को जड़ से समाप्त कर दिया है“।

आवास आवंटन और भविष्य की योजनाएं

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने राप्तीनगर विस्तार स्पोर्ट्स सिटी योजना के 10 लाभार्थियों (LIG व EWS श्रेणी) को अपने हाथों से आवंटन पत्र सौंपे। उन्होंने यह भी साझा किया कि मानीराम के पास एक बहुत बड़ी हाउसिंग स्कीम जल्द आने वाली है, जिससे हर वर्ग को छत मिल सकेगी।

सांसद रविकिशन ने इस अवसर पर सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यूपी अब \“वन ट्रिलियन डॉलर\“ की अर्थव्यवस्था बनने की ओर मजबूती से अग्रसर है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157538