search

कश्मीर से चला सत्यानंद रथ पहुंचा रामनगरी, कन्याकुमारी तक जाएगी श्री रामनवमी रथ यात्रा

LHC0088 2 hour(s) ago views 255
  

कश्मीर से चला सत्यानंद रथ पहुंचा रामनगरी।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए निकली श्री रामनवमी रथ यात्रा का \“\“सत्यानंद रथ\“\“ शनिवार को सातवें दिन सायंकाल रामजन्मभूमि परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार यानी जगद्गुरु रामानंदाचार्य द्वार पर पहुंचा। यात्री सेवा केंद्र पर थोड़ा विश्राम के बाद राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव और ट्रस्ट से जुड़े नरेंद्र के नेतृत्व में यह रथ यात्रा श्रीरामकोट की परिक्रमा पर निकली।

यात्रा सात फरवरी को श्रीनगर के ज्येष्ठा देवी मंदिर से प्रातःकाल शुरू हुई थी और शुक्रवार की शाम वृंदावन पहुंची थी। वहां से सुबह चली यह यात्रा शनिवार की शाम अयोध्या पहुंची।

यात्रा का संयोजन श्री रामदास आश्रम, तिरुवनंतपुरम के उपाध्यक्ष शंकर सरस्वती और रूद्रमठ, केदारनाथ के धर्मानंद सरस्वती कर रहे हैं। रामनगरी में रात्रि विश्राम के बाद यह यात्रा रविवार को सुरवारी (सोहावल) स्थित श्रीराम दास आश्रम के लिए निकलेगी।

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े सेवानिवृत्त जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. चंद्रगोपाल पांडेय ने बताया कि सत्यानंद रथ काफी आकर्षक बनाया गया है। रथ से प्रसारित हो रही शास्त्रीय भजनों की ध्वनि श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है।

स्वामी शंकर सरस्वती के अनुसार रथ निर्माण की लागत लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक है। यह यात्रा जगद्गुरु स्वामी सत्यानंद महाराज के 90वें जन्मदिन समारोह के उपलक्ष्य में निकली है।

यह भी पढ़ें- 150 करोड़ से चमकेंगे UP के धार्मिक स्थल, पर्यटन विकास और बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159801