एआई जनरेटेड तस्वीर
जागरण संवाददाता, लखनऊ। आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 32 परिचारकों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। इन सभी की ड्यूटी राजकीय जुबिली इंटर कालेज में परीक्षा सामग्री आदि के वितरण में लगाई गई थी।
संबंधित कालेजों के प्रधानाचार्य को इन परिचारकों को 14 व 15 फरवरी को सुबह आठ बजे राजकीय जुबिली इंटर कालेज में उपस्थित होने के लिए कहा गया था, लेकिन ये सभी 13 फरवरी को उपस्थित नहीं हुए।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने इसे लापरवाही मानते हुए विभिन्न एडेड इंटर कालेजों के 32 परिचारकों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। इनमें एपी सेन कालेज, अग्रसेन इंटर कालेज चौक, अमीरूद्दौला इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, बीएन वोकेशनल इंटर कालेज सहित अन्य कालेज शामिल हैं। |