search

व्रत में नहीं होगी कमजोरी: शिवरात्रि पर बनाएं ये एनर्जी बूस्टर फलाहारी रेसिपीज, भूख भी मिटेगी और थकान भी

deltin33 3 hour(s) ago views 897
  

नवरात्रि व्रत के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट और सेहतमंद सात्विक व्यंजन (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सात्विक खाने का अर्थ है ऐसा खाना जो मन और शरीर को शुद्ध और हल्का रखे। यह हल्का, सुपाच्य और एनर्जी देने वाला होता है। सात्विक खाने में ताजे फल, सब्जियां, अनाज और नेटुरल मसाले शामिल होते हैं।  

इनका सेवन न केवल डिटॉक्स में बल्कि व्रत और नॉर्मल लाइफ स्टाइल में भी किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सात्विक रेसिपीज के बारे में,जो टेस्ट और हेल्थ दोनों में बेस्ट हैं।
समा के चावल की खिचड़ी

व्रत के दिनों में सबसे कॉमन डिश है समा के चावल की खिचड़ी। इसे बनाने के लिए समा के चावल को धोकर अलग रखें। घी गरम करें, उसमें जीरा और हरी मिर्च डालें। अब छोटे-छोटे आलू के टुकड़े और मूंगफली भूनें। अंत में समा के चावल डालकर पानी डालें और ढककर पकाएं। यह डिश हल्की और पेट भरने वाली होती है।
साबूदाना खिचड़ी

साबूदाना खिचड़ी व्रत के साथ-साथ डिटॉक्स डाइट में भी अच्छा ऑप्शन है। साबूदाना को धोकर 2-3 घंटे भीगा लें। एक पैन में घी डालकर मूंगफली भूनें, फिर आलू और हरी मिर्च डालें। अब साबूदाना डालें और नरम होने तक पकाएं। ऊपर से नींबू और हरा धनिया डालें। यह एनर्जी और कार्ब्स का बेस्ट सोर्स है।
शकरकंदी चाट

डिटॉक्स के लिए शकरकंद सबसे बेस्ट है। उबली हुई शकरकंद को छोटे टुकड़ों में काटें। उस पर सेंधा नमक, काली मिर्च और नींबू रस डालें। चाहें तो हरे धनिये से सजाएं। यह चाट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आयरन और फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन को भी दुरुस्त करती है।
लौकी का रायता

पचने में आसान और ठंडक देने वाली डिश है लौकी का रायता। लौकी को उबालकर कद्दूकस कर लें। दही को फेंटकर उसमें लौकी डालें। अब सेंधा नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएँ। ठंडा ही सर्व करें। यह रायता पेट को हल्का रखता है और डाइजेशन को मजबूत करता है।
कुट्टू के आटे के पराठे

व्रत के समय भूख को शांत करने के लिए कुट्टू का पराठा तो बेस्ट ऑप्शन है उत्तम विकल्प है। उबले आलू और कुट्टू के आटे को मिलाकर आटा गूंध लें। सेंधा नमक और हरी मिर्च डालें। पराठे बेलकर तवे पर घी डालकर सेंकें। इसे दही या हरी चटनी के साथ परोसें।  
फलाहारी स्मूदी

डिटॉक्स और व्रत दोनों के लिए फलाहारी स्मूदी बेहद उपयोगी है। इसमें केले, सेब और अनार के दाने डालें। इन्हें दही या नारियल पानी के साथ मिक्सर में ब्लेंड करें। चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए शहद मिलाएं। यह स्मूदी ताजगी देने वाली, एनर्जी बढ़ाने वाली और पोषण से भरपूर है।

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि व्रत पर बनाएं कुट्टू-साबूदाना का लाजवाब चीला, मिनटों में होगा तैयार; स्वाद भी है लाजवाब

यह भी पढ़ें- लंच-डिनर में भूख को दोगुना कर देगी यह लाजवाब स्वीट पोटैटो करी, इस आसान रेसिपी से करें ट्राई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471133