search

Patna Metro: मलाही पकड़ी मेट्रो सेक्शन यात्रियों के लिए तैयार; दो नए स्टेशन जुड़ेंगे, EIG न‍िरीक्षण पूरा

deltin33 2 hour(s) ago views 903
  

पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी सेक्शन का निरीक्षण करते ईआइजी। सौ. पटना मेट्रो



जागरण संवाददाता, पटना। Patna Metro: पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कारिडोर के मलाही पकड़ी सेक्शन के उद्घाटन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।  

ईआइजी निरीक्षण ईआइजी आनंद कुमार ने शनिवार को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह निरीक्षण परियोजना की परिचालन तैयारी में बड़ा कदम माना जा रहा है।  

इसके साथ ही मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) का विस्तृत निरीक्षण कैटेनेरी मेंटेनेंस व्हीकल के माध्यम से किया गया।
मलाही पकड़ी स्‍टेशन शीघ्र खुलने के आसार

इस तकनीकी जांच के दौरान ट्रैक्शन सिस्टम की सुरक्षा, विश्वसनीयता और संचालन क्षमता का गहन परीक्षण किया गया। अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है, जिससे भविष्य में मेट्रो संचालन सुचारू और सुरक्षित रूप से हो सके।  

इन महत्वपूर्ण निरीक्षण प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद अब मलाही पकड़ी सेक्शन को आम यात्रियों के लिए शीघ्र ही खोले जाने की उम्मीद है।
तीन स्‍टेशनों के बीच हो रहा परिचालन

पटना मेट्रो के इस कदम से शहरवासियों को आधुनिक, तेज और सुविधाजनक परिवहन सेवा मिलने का मार्ग और प्रशस्त हो गया है।  

अभी मेट्रो का संचालन न्यू आइएसबीटी से भूतनाथ रोड तक तीन स्टेशन के बीच ही हो रहा है। मलाही पकड़ी सेक्शन के शुरू होने के बाद मेट्रो का संचालन दो स्टेशन और बढ़ कर पांच स्टेशन के बीच हो जाएगा। इसमें खेमनीचक व मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन शामिल है।

मेट्रो की सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सहुलि‍यत हो रही है। आने वाले समय में जब इसका दायरा बढ़ेगा तो सुगम यातायात का यह अहम माध्‍यम बन जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471127