search

रोहतास में नाली विवाद में गई जान, मारपीट में वृद्ध महिला की मौत

Chikheang Yesterday 20:57 views 946
  

वृद्ध महिला की मौत। (जागरण)



संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास)। थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में नाली विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच मारपीट में बीच बचाव करने गई वृद्ध महिला की मौत हो गई।

एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह के अनुसार कहुआरा निवासी स्व. यमुना सिंह व दशरथ सिंह दोनों भाई थे। शनिवार को यमुना सिंह के पुत्र नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ भूषण व दशरथ सिंह के पुत्र राजू कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह एवं अन्य लोगों के बीच नाली निर्माण को लेकर पहले विवाद हुआ, जो मारपीट में तब्दील हो गया।

इसमें बीच बचाव करने गई नरेंद्र सिंह की 70 वर्षिय मां लक्ष्मनिया उर्फ लखमुना कुंअर चोट लगने से गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

बताया कि एक पक्ष अपने घर की तरफ से नाली निर्माण नहीं होने पर अडिग था तो दूसरा पक्ष उधर से ही नाली का निर्माण करना चाहता था। इसी बात को लेकर पहले नोंक-झोंक हुई फिर दोनों पक्ष के बीच लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गई।

विवाद बढ़ते देख वृद्ध महिला वहां बीच बचाव के लिए पहुंची, जो मारपीट के दौरान चोट लगने से वहीं गिर गई और उनकी मौत हो गई।

एसडीपीओ के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार में दिल्ली जैसा हादसा, खुले नाले में गिरने से 2 साल की बच्ची की मौत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161858