search

खास होगा भारत का AI समिट, 40 बड़ी कंपनियों के CEO से मिलेंगे पीएम मोदी; सैम ऑल्टमैन और बिल गेट्स भी होंगे शामिल

deltin33 1 hour(s) ago views 233
  

खास होगा भारत का AI समिट, 40 बड़ी कंपनियों के CEO से मिलेंगे पीएम मोदी (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते नई दिल्ली में होने वाले AI Impact Summit के दौरान 35-40 बड़े कॉरपोरेट प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। इनमें OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन, माइक्रोसॉफ्ट के शीर्ष अधिकारी, नेटफ्लिक्स, जूम और अमेजन के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में भारत में निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रणनीति, रोजगार सृजन और सरकार के साथ सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इस समिट में एयरटेल के सुनील भारती मित्तल, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, बिल गेट्स और Anthropic (एंथ्रोपिक) के डारियो अमोडेई जैसे दिग्गज भी मौजूद रहेंगे।
AI रणनीति पर फोकस

पिछले दिसंबर में माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में 17.5 अरब डॉलर (करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये) निवेश का ऐलान किया था। यह एशिया में उसका अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। यह घोषणा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला की प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात के बाद हुई थी।

इस निवेश का मकसद AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना, क्लाउड क्षमता बढ़ाना और लाखों लोगों को डिजिटल स्किल्स में प्रशिक्षण देना है। सूत्रों के अनुसार, भारत को इस AI समिट के दौरान करीब 100 अरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।
20 देशों के नेता होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर 20 देशों के नेता इस समिट में शामिल होंगे। इनमें ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।

इसके अलावा भूटान, श्रीलंका, स्विट्ज़रलैंड, यूएई, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और पूर्वी यूरोप के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। 45 से अधिक देशों के मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, संयुक्त राष्ट्र महासचिव और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह समिट तीन मुख्य सूत्रों- \“पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस\“ पर आधारित है, जो AI को सहयोगात्मक और जिम्मेदार तरीके से आगे बढ़ाने की भारत की सोच को दर्शाता है।
अभूतपूर्व पैमाने पर आयोजन

यह पांच दिवसीय कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन समेत कई स्थानों पर आयोजित होगा। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इस समिट का पैमाना अभूतपूर्व है। अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनमें सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हैं।

खास बात यह है कि बड़ी संख्या में किसान और जमीनी स्तर के लोग भी इसमें शामिल होंगे। समिट में ऑटोमेशन और नौकरी पर पड़ने वाले प्रभाव जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। स्किलिंग, री-स्किलिंग और रोजगार के नए अवसरों पर खास सत्र रखे गए हैं। पहले एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन पेरिस, सियोल और ब्रिटेन के ब्लेचली में किया जा चुका है।

रेल से लेकर सड़क-सुरंग तक: केंद्र का मेगा प्लान, दिल्ली-अंबाला रेल खंड का भी होगा विस्तार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471109