LHC0088 • Yesterday 21:27 • views 824
विश्व कप में गरजा वैभव का बल्ला।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में खत्म हुए अंडर-19 विश्व कप में धमाल मचाने वाले युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। समस्तीपुर के वैभव इस बार CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा नहीं दे सकेंगे।
ट्रेनिंग, कैंप व टूर्नामेंट संबंधी व्यस्तता के कारण उन्होंने परीक्षा नहीं देने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार वैभव को लगातार क्रिकेट खेलने के कारण वैभव को लगातार बाहर रहना पड़ा। ऐसे में वह बोर्ड एग्जाम की तैयारी नहीं कर पाए। अभी वह क्रिकेट पर ही फोकस कर रहे हैं।
17 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा
सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी और 11 मार्च तक चलेगी। मॉडेस्टी स्कूल ताजपुर के प्राचार्य आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बात करने के बाद दैनिक जागरण को बताया कि व्यस्तता के कारण इस बार 10वीं की परीक्षा नहीं दे पाएगा। उसका परीक्षा फार्म भरा गया और एडमिट कार्ड भी आ चुका है। वैभव का परीक्षा सेंटर पोद्दार इंटरनेशनल है।
विश्व कप में गरजा बल्ला
अंडर-19 विश्व कप 2026 में वैभव ने बल्ले से आग बरसाई थी। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय थे। वैभव ने 7 मैच की 7 पारियों में 62.71 की औसत और 169.50 की स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए थे। इस दौरान वैभव ने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए थे।
फाइनल में वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के लगाए थे। वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ ही प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। वैभव सूर्यवंशी अब IPL 2026 में खेलते नजर आएंगे। लीग की शुरुआत मार्च के अंत में हो सकती है।
वैभव सूर्यवंशी अब IPL 2026 में खेलते नजर आएंगे। लीग की शुरुआत मार्च के अंत में हो सकती है। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ने पिछले सीजन 7 मैच खेले थे 252 रन बनाए थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने 35 गेंदों पर 101 रन की आतिशी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के लगाए थे।
यह भी पढ़ें- क्रिकेट के बाद पढ़ाई का मैदान मारने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, 10वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी; एग्जाम के दौरान मिलेगी खास सुविधा?
यह भी पढ़ें- \“गैरी सोबर्स की झलक दिखती…\“, 14 साल के Vaibhav Suryavanshi के मुरीद हुआ इंग्लैंड का ये दिग्गज |
|