संवाद सूत्र, लखीमपुर। जिला अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे एक डाक्टर पर एक युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा एसपी के हस्तक्षेप पर दर्ज हुआ है।
शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक युवती और जिला अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे डॉ. प्रवीण राजपूत एक ही मकान में पड़ोस में रहते थे।
यह भी पढ़ें- अवैध संबंधों का राज छिपाने के लिए पड़ोसी ने की थी महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
डाक्टर बुलंदशहर का निवासी है, जो इस समय जिला अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा है। उन्होंने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। |