search

दिल्ली में घरेलू कलह में खौफनाक अंत: शराब के नशे में पति ने ली पत्नी की जान, दरवाजा पीटती रह गई पुलिस

deltin33 1 hour(s) ago views 658
  

हत्या करने के बाद आरोपित पति ने खुद ने दरवाजा खोलकर पुलिस को अंदर बुलाया। प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। सुल्तानपुरी में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घर में शोरगुल सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस बीच पुलिस दरवाजे पर खड़ी रही और गेट खोलने के लिए आवाज देती रही। इसी दौरान आरोपित ने कपड़े से गला घाेंटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरंभिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है। दंपती के दोनों नाबालिग बच्चे घटनास्थल पर ही माैजूद थे। पुलिस ने आरोपित को मौके से ही पकड़ लिया है।
पति शराब के नशे में मिला धुत

शनिवार मध्याह्न 12 बजे पुलिस को सुल्तानपुरी के पी-ब्लाॅक में घर में झगड़े की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार, पीसीआर काल के बाद सुल्तानपुरी थाना प्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, वहां 35 वर्षीय महिला कमरे के अंदर फर्श पर गद्दे पर बेसुध हालत में मिली।

उसके गले में एक स्कार्फ बंधा हुआ था। उसका पति अनिल कमरे में शराब के नशे में मिला। महिला को मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्राइम टीम ने क्राइम सीन का मुआयना किया।
घरेलु कलह के चलते की हत्या!

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपती के दो बेटे हैं, एक की उम्र 10 वर्ष और दूसरे की 13 साल है। दोनों घटनास्थल पर मौजूद थे और बच्चों ने बताया कि उनकी मां को उनके पिता ने मारा है। आरोपित अनिल (39) पंजाबी बाग में ड्राइवर का काम करता है। पुलिस का कहना है कि आरंभिक जांच में ऐसा लगता है कि यह घटना घर के झगड़े की वजह से हुई है, अभी तक जांच में बेवफाई का कोई एंगल नहीं मिला है।
कुछ समय पहले भी हुआ था विवाद

गली के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। कुछ समय पहले हुआ विवाद पुलिस तक भी पहुंचा था। बाद में परिवार के लोगों ने दोनों के बीच सुलह करा दी थी, इसके बाद दोनों फिर से साथ रहने लगे थे। परिवार मूल रूप से गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है, लंबे समय से दिल्ली में रह रहा है।
बच्चों के रोने की आवाज सुनकर लोग जुटे

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आधे घंटे से अधिक समय तक स्थानीय लोग व पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। एक पड़ोसी ने बताया कि दंपती अपने दोनों बच्चों के साथ पांच-छह महीने यहां मकान के भूतल पर किराए पर रहे हैं। शनिवार को अचानक दोनों बच्चों के रोने की आवाज सुनकर लाेग बाहर आए।
हत्या करने के बाद खोला दरवाजा

बच्चों ने बताया कि उनका पिता कमरे को बंद करके उनकी मां के साथ मारपीट कर रहा है। लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, इसके बाद पुलिस ने भी गेट खुलवाने की कोशिश की। गेट नहीं खोला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, मजबूत होने के कारण गेट नहीं टूट पाया। इसी दौरान आरोपित ने खुद ही दरवाजा खोला। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सब भौचक रह गए।

यह भी पढ़ें- सीसीटीवी और एफआरएस की मदद से खुला चोरी का राज, दिल्ली पुलिस ने रिसीवर सहित दो दबोचे; लाखों के गहने बरामद
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471127