search

धनबाद मेयर चुनाव में जदयू का समर्थन किसको, प्रदेश अध्यक्ष लेंगे अंतिम फैसला

cy520520 Yesterday 22:56 views 384
  

धनबाद में जदयू की बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामस्वरूप यादव और अन्य।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद जिला जनता दल (यू) के जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों की बैठक हीरापुर स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने की।

धनबाद मेयर चुनाव में भाजपा ने संजीव अग्रवाल को समर्थन देने की घोषणा की है, जबकि जदयू ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। भाजपा और जदयू के बीच राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन को देखते हुए मेयर चुनाव में रुख क्या होगा, इस पर जिला इकाई में विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के बाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि जिले में पार्टी के जो भी नेता और कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें पूरी मजबूती के साथ जिताने का प्रयास किया जाएगा। वहीं मेयर पद के लिए किसे समर्थन दिया जाएगा, इसका निर्णय प्रदेश अध्यक्ष पर छोड़ा गया है। प्रदेश अध्यक्ष का जो भी निर्देश होगा, धनबाद जदयू के सभी कार्यकर्ता उसका पालन करते हुए संबंधित उम्मीदवार को जिताने में जुटेंगे।

बैठक में पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव उदय सिंह, दीप नारायण सिंह, प्रदेश सचिव राजू कुमार सिंह, विजय सिंह कुशवाहा, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, झरिया नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, युवा जिला अध्यक्ष बबलु मोदक, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, राजेंद्र राही, कपिलदेव यादव, प्रदीप कुमार सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, निवास गोप, साधु शरण पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157594