search

इंसानियत शर्मसार: सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए मंदबुद्धि युवक को पिलाई शराब, कुत्ते से करवाया कुकर्म

Chikheang 2 hour(s) ago views 531
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सहयोगी, जागरण जालंधर। इंटरनेट मीडिया पर व्यूज और मनोरंजन के लिए इंसानियत को शर्मसार करने वाली वीडियो सामने आई है। विकृत मानसिकता के शिकार दो व्यक्ति एक मंदबुद्धि युवक को शराब पिलाकर व 200 रुपये देकर अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते से कुकर्म करवाते दिखे।

दोनों व्यक्ति गोराया के रहने वाले हैं। इसमें वीडियो बनाने वाला गोराया का कथित नेता, जबकि दूसरा कुत्ते का मालिक बताया जा रहा है। समाजसेवी विवेक शर्मा और मंगी स्वामी ने पुलिस अधिकारियों के अलावा एससी कमीशन के चेयरमैन जसबीर गढ़ी को पत्र लिखकर बच्चे को इंसाफ दिलवाने की गुहार लगाई है।

बताया जा रहा है कि गरीबी के चलते बच्चे का पिता 23 वर्ष पहले घर छोड़कर चला गया था। उसकी माता किसी स्कूल में काम करती है।

वायरल वीडियो में कुत्ते का मालिक लड़के को पहले शराब पिलाते हैं। उसके बाद 200 रुपये देते हैं और फिर व्यक्ति मनोरंजन के लिए जर्मन शेफर्ड को लेकर आता है। दूसरा व्यक्ति मोबाइल फोन से कुकर्म का वीडियो बनाता है।

समाजसेवी विवेक शर्मा और मंगी स्वामी ने कुत्ते के मालिक पर और भी कई आपत्तिजनक आरोप लगाए हैं। डीएसपी फिल्लौर भरत मसीह ने कहा, अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई। जैसे ही शिकायत आती है तो वह इसकी जांच करवाएंगे। जो भी आरोपित पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने घटना बेहद शर्मसार करने वाली बताया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161909