search

India vs Pakistan: पाकिस्तानी मोर्चे को फिर ध्वस्त करने उतरेगी भारतीय टीम, आज कोलंबो में खेला जाएगा महामुकाबला

Chikheang 2 hour(s) ago views 676
  

कोलंबो में होगा मुकाबला।  



अभिषेक त्रिपाठी, जागरण कोलंबो। रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत से होने वाले महामुकाबले से पहले ही दुनिया के सामने पाकिस्तान सरकार, वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भद्द पिट चुकी है और अब बारी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की.. टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा कि नहीं से शुरू हुई चर्चा अब हाथ मिलाएंगे कि नहीं, वर्षा होगी कि नहीं तक पहुंच चुकी है।

भारत से मैच नहीं खेलने का फैसला लेने के बाद पलटने वाली पाकिस्तानी सरकार की छवि को गहरा झटका लगा है जिसका असर उसकी टीम के मनोबल पर भी पड़ना स्वभाविक है। आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान को हराने का जो सफर 1992 में सिडनी में शुरू हुआ था वह अब कोलंबो तक पहुंच चुका है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 1992 में हुए वनडे विश्व कप में पाकिस्तान को सबसे पहले हराया था। तब से अब तक 16 वनडे और टी-20 विश्व कप हो चुके हैं जिसमें सिर्फ 2021 में दुबई में हुए टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम को हार मिली है। सूर्यकुमार की सेना रविवार को सलमान आगा की टीम को एक बार और पस्त करके सुपर-8 में जगह बनाना चाहेगी। भारत के लिए अच्छी बात ये है कि ओपनर अभिषेक शर्मा फिट हो गए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह इस मैच में खेलेंगे।
एक जीत और

लगातार हारने वाली पाकिस्तानी टीम के पास खोने को कुछ नहीं है लेकिन भारतीय टीम कोलंबो में ऐसी जीत हासिल करना चाहेगी जिसकी आवाज कराची तक सुनाई दे। निश्चित तौर पर ये आम मैच नहीं है, क्योंकि ये 22 खिलाड़ियों की टक्कर नहीं है.. ये पूरी दुनिया में बसे हिंदुस्तानियों और पाकिस्तानियों के बीच की टक्कर है।

हर भारतीय के मन में सिर्फ एक चाहत रहती है कि भारतीय टीम भले ही कोई भी मैच हार जाए लेकिन पाकिस्तान से नहीं हारे। तो जीत की एक और इबारत लिखने के लिए हो जाइये तैयार, टीम इंडिया अबकी बार करेगी एक और वार..।

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: पाकिस्‍तानी गेंदबाजों की कुटाई के लिए तैयार अभिषेक शर्मा? प्रैक्टिस में ही दे दी कड़ी चेतावनी

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: अभिषेक शर्मा की प्‍लेइंग 11 में वापसी, पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने पर भी बोले कप्‍तान सूर्यकुमार यादव
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161927