search

श्री नानकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी, स्क्रीन पर दिखेगा जलाभिषेक का पूरा कार्यक्रम

cy520520 1 hour(s) ago views 184
  

श्री नानकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी।



संवाद सहयोगी, रबूपुरा। महाशिवरात्रि को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजन हेतु उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए रबूपुरा स्थित श्री नानकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के बाहर स्क्रीन पर जलाभिषेक दिखाने की व्यवस्था की जा रही है। जिससे श्रद्धालु बाहर से ही जलाभिषेक के साथ गर्भगृह का दर्शन करते रहेंगे।

मंदिर के महंत रामकुमार मिश्र ने बताया कि मंदिर और मुख्य द्वार को सजाने के लिए दिल्ली से बड़ी संख्या में फूल और बिजली की झालर मंगाई गई हैं। रविवार को सुबह चार बजे से की जलाभिषेक की तैयारी को देखते हुए मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बिजली, पेयजल और कतारबद्ध जलाभिषेक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश प्रधान का कहना है कि शिवरात्रि के दिन सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। मंदिर में प्रवेश के लिए एक और निकासी के लिए दो गेट बनाए गए हैं। जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक कर सके। 11 फरवरी से चल रहे पांच दिवसीय कांवड़ मेले में सामाजिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेला परिसर में तीन पुलिस चौकियां के साथ बैरिकेडिंग की गई है। प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाए गए हैं। मेले की निगरानी के लिए मंदिर परिसर के हर चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेला प्रभारी अश्विनी यादव ने बताया कि मेले की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। 16 फरवरी की शाम को मेले का समापन होगा।

यह भी पढ़ें- Valentine\“s Day पर नोएडा में पत्नियों का अनमोल तोहफा, किडनी फेलियर से जूझ रहे पतियों को दिया नया जीवन  

यह भी पढ़ें- एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस: पुराने पर्चे या AI से दवा लेना सेहत के लिए घातक
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157675