search

मुंबई में निर्माणाधीन मेट्रो स्लैब गिरने से एक की मौत, पांच लोग गिरफ्तार; कॉन्ट्रैक्टर पर लगा 6 करोड़ का जुर्माना

LHC0088 3 hour(s) ago views 396
  

निर्माणाधीन मेट्रो स्लैब गिरने के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने लिया एक्शन (फोटो-एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन मेट्रो स्लैब गिर गया, जिसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल भी हो गए।

महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट में शामिल कॉन्ट्रैक्टर और कंसल्टेंट पर छह करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
मेट्रो स्लैब गिरने से एक की मौत

वडाला को ठाणे से जोड़ने वाली अंडर-कंस्ट्रक्शन मेट्रो लाइन-4 (वडाला-कासारवडावली) के निर्माण के दौरान पिलर नंबर 196 के पास एक स्लैब अचानक ऑटो-रिक्शा और एक स्कोडा कार पर गिर गया।

इस हादसे में समाजवादी पार्टी के एक जाने-माने स्थानीय पदाधिकारी और गांव के मुखिया रामधन यादव की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

मुंबई महानगरपालिका और दमकल विभाग के अनुसार, घायलों में राजकुमार इंद्रजीत यादव की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और वे आईसीयू में भर्ती हैं। महेंद्र प्रताप यादव और दीपा रुहिया की हालत स्थिर बताई जा रही है।
महाराष्ट्र सरकार ने लिया एक्शन

डिप्टी चीफ मिनिस्टर और अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्टर एकनाथ शिंदे ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सत्यजीत साल्वे को सस्पेंड करने का आदेश दिया है और कहा कि कॉन्ट्रैक्टर और कंसल्टेंट, मिलन रोड बिल्डटेक और लुइस बर्जर पर कुल 6 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें- मुंबई में निर्माणाधीन मेट्रो का स्लैब गिरा, एक की मौत; सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी से 17 फरवरी को मिलेंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160061