search

रियासी के माहौर में खूनी वारदात में युवक की हत्या, महिला गंभीर घायल; पति पर लगा आरोप

cy520520 2 hour(s) ago views 321
  

माहौर में खूनी वारदात में युवक की हत्या, महिला घायल।



संवाद सहयोगी, रियासी। रियासी जिले की माहौर तहसील के नयौच इलाके में शुक्रवार देर रात हुई एक खूनी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई जब 25 वर्षीय एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल पाई गई।

घायल महिला के पति पर ही इस वारदात को अंजाम देने के आरोप लग रहे हैं। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ तथा घटना की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान मंजूर अहमद पुत्र बशीर अहमद और घायल महिला की पहचान जाहिदा बेगम 30 पत्नी शमसदीन दोनों निवासी नयौच के रूप में हुई।

बताया जाता है कि देर रात लगभग बारह से एक बजे के दौरान मंजूर अहमद और जाहिदा बेगम को बुरी तरह से घायल और लहू लूहान अवस्था में पड़ा देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्थल शमसदीन का घर ही बताया जा रहा है।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माहौर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मंजूर अहमद को मृत घोषित कर दिया। जबकि जाहिदा बेगम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रियासी रेफर किया गया।

इस सनसनीखेज वारदात में घायल महिला के पति शमस दीन पर युवक की हत्या और पत्नी को घायल करने का आरोप लग रहा है। वारदात में किस हथियार या वस्तु का इस्तेमाल किया गया तथा क्या कोई और लोग भी इसमें शामिल रहे होंगे, इस गुत्थी को सुलझाने पर भी पुलिस जांच कर रही है।

सवाल यह भी बना हुआ है कि मंजूर अहमद देर रात शमसदीन के घर कैसे और क्यों पहुंचा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस स्टेशन माहौर में हत्या व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच व कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157792