search

आगरा में नो एंट्री वसूली: टीएसआई सहित तीन निलंबित, होमगार्ड पर भी कार्रवाई,

deltin33 2 hour(s) ago views 197
  

ट्रक से वसूली के पैसे लेता युवक। वीडियो से ली तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। शमसाबाद मार्ग से गुतला होते हुए ग्वालियर मार्ग पर जाने के लिए दिन में नो एंट्री है। नो एंट्री से गुजरने के बदले में वाहन चालकों से ट्रैफिक पुलिसकर्मी बैरियर पर वसूली कर रहे थे। वाहन चालकों से रुपये लेने के लिए प्राइवेट युवक को रखा था। किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। प्रारंभिक जांच में टीएसआई, मुख्य आरक्षी व आरक्षी को दोषी पाया गया है।

डीसीपी ट्रैफिक ने तीनों ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी है। मामले की विस्तृत जांच एडीसीपी ट्रैफिक को सौंपी गई है।  
दो होमगार्ड के खिलाफ जिला कमांडेंट को भेजी रिपोर्ट

इंटरनेट मीडिया पर शुक्रवार को वसूली का वीडियो प्रसारित हुआ था। वीडियो गुतला कट के पास स्थित नो एंट्री के लिए लगाए गए बैरियर का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बैरियर पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों व होमगार्ड की मौजूदगी में प्राइवेट युवक डंपर को रोककर क्लीनर से कुछ लेता है। इसके बाद डंपर नो एंट्री में आगे बढ़ जाता है।
वीडियो प्रसारित होने पर डीसीपी ट्रैफिक ने की कार्रवाई

वीडियो को कमिश्नरेट पुलिस के एक्स हैंडल पर भी पोस्ट किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के आदेश पर एसीपी ट्रैफिक रामप्रवेश गुप्ता ने जांच की। प्रारंभिक जांच में डीएसआइ शिवशंकर सिंह, मुख्य आरक्षी मोहम्मद खान, आरक्षी जितेंद्र सिंह धाकड़ को दोषी पाए गए हैं।

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने एसीपी ट्रैफिक की रिपोर्ट के आधार पर तीनों ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले की विस्तृत जांच एडीसीपी ट्रैफिक को सौंपी गई है। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि वीडियो शुक्रवार दोपहर का बताया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
जाम से निपटने के लिए लागू है नो एंट्री व्यवस्था

शहर में लगने वाले जाम से निपटने से लिए कई स्थानों पर नो एंट्री व्यवस्था लागू की गई है। प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनका काम भारी वाहनों को रोकना है। निलंबित किए गए ट्रैफिक पुलिसकर्मी व्यवस्था की आड़ में वसूली कर रहे थे। भारी वाहनों के शहर में प्रमुख करने से जाम की समस्या रहती है। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।
हेल्पलाइन नंबर पर करें भ्रष्टाचार की शिकायत

कमिश्नरेट में भ्रष्टाचार रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने भ्रष्टाचार हेल्पलाइन नंबर 7839860813 जारी किया था। इस नंबर पर मिली भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी की गई। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने आमजन से अपील की है कि पुलिस से जुड़े भ्रष्टाचार संबंधी मामलों की शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर करें। सूचना देने वाले की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471297