search

शिवहर में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने महिला को कुचला, शराबी चालक गिरफ्तार, लोगों का हंगामा

cy520520 1 hour(s) ago views 592
  

Sheohar Ambulance Accident: आक्रोशित लोगों ने एम्बुलेंस को घेर लिया और चालक की जमकर पिटाई कर दी। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, शिवहर। Woman Killed In Road Accident: शिवहर शहर से सटे हाइवे पर रसीदपुर के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार एम्बुलेंस की चपेट में आने से एक महिला की कुचलकर मौत हो गई।

मृतका की पहचान रसीदपुर वार्ड चार निवासी स्व. सुरेश राय की पत्नी हृदय देवी (60) के रूप में की गई है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एम्बुलेंस को घेर लिया और चालक की जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ट्रैफिक भाई भरत कुमार और नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए एम्बुलेंस चालक पिपराही थाना क्षेत्र के अंबा निवासी सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालक ने शराब पीने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने एम्बुलेंस को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया कि महाशिवरात्रि को लेकर देकुली धाम में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत एम्बुलेंस की तैनाती की गई थी। चालक खाली एम्बुलेंस लेकर तेज रफ्तार में देकुली धाम की ओर जा रहा था।

इसी दौरान रसीदपुर के पास सड़क पार कर रही हृदय देवी को एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया और महाशिवरात्रि के मौके पर इलाके में मातम पसर गया। इधर, भागने की कोशिश कर रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर स्थिति शांत कराई गई।

नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। स्वजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157822