India AI Impact Summit: दिग्गज चिप कंपनी एनवीडिया (NVidia) के सीईओ जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) की भारत यात्रा फिलहाल रद्द हो गई है। वह अगले हफ्ते दिल्ली में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे थे। इस समिट में दुनिया भर ती टेक इंडस्ट्री और पॉलिटिकल लीडर्स के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अब इसमें एनवीडिया के सीईओ नहीं आएंगे और इसका खुलासा खुद कंपनी ने शनिवार को किया। इसका उद्घाटन गुरुवार को पीएम मोदी करेंगे। इंडिया एआई इंपैक्ट समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16-20 फरवरी के बीच होने वाला है।
दिल्ली क्यों नहीं आ रहे NVidia के सीईओ?
एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग बुधवार को मीडिया को संबोधित करने वाले थे। हालांकि अब कंपनी ने ईमेल के जरिए जानकारी भेजी कि वह \“अप्रत्याशित परिस्थितियों\“ के कारण यात्रा नहीं कर पाएंगे। कंपनी ने इन परिस्थितियों के बारे में खुलासा नहीं किया। एनवीडिया का कहना है कि फिलहाल जेनसेन भारत की यात्रा नहीं कर पाएंगे लेकिन कंपनी एआई इंपैक्ट समिट और भारत के तेजी से विकसित हो रहे एआई इकोसिस्टम को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कंपनी का कहना है कि एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जय पुरी की अगुवाई में एनवीडिया की एक सीनियर टीम भारत के असाधारण एआई रिसर्चर्स, स्टार्टअप्स, डेवलपर्स और देश के एआई इंफ्रा को तैयार कर रहे पार्टनर्स के लिए उपस्थित रहेगी। बता दें कि तेज प्रोसेसिंग जीपीयू सर्वर्स के जरिए एनवीडिया का एआई इकोसिस्टम में काफी दबदबा है।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pannun-case-turns-explosive-us-doj-links-plot-to-raw-says-nikhil-gupta-brokered-100000-dollar-hit-article-2370296.html]Nikhil Gupta: पन्नू हत्याकांड की साजिश में बड़ा खुलासा, अमेरिकी न्याय विभाग ने निखिल गुप्ता से जोड़ा \“रॉ\“ का कनेक्शन अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 11:25 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/kapil-sibal-received-jeffrey-epstein-funded-award-in-2010-us-rahul-gandhi-should-answer-says-bjp-response-congress-article-2370302.html]Epstein Files Row: कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन से फंडेड अवॉर्ड मिला था? BJP के दावों पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का आया जवाब अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 11:16 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-pollution-air-becomes-poor-again-aqi-crosses-210-will-it-rain-in-ncr-today-article-2370292.html]Delhi Pollution: दिल्ली की हवा फिर हुई \“खराब\“, कई इलाकों में AQI 210 के पार, क्या NCR में आज बारिश होगी? अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 10:39 AM
India AI Impact Summit: क्या हाल है दिल्ली का?
नई दिल्ली में 5 दिनों तक होने वाले एक्सपो में 400 से ज्यादा एग्जीबीटर शामिल होंगे। इनमें आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) सेक्टर की प्रमुख कंपनियां एनवीडिया, गूगल (Google) और ओपनएआई (OpenAI) भी शामिल हैं। यह प्रदर्शनी AI इकोसिस्टम से जुड़ी कंपनियों के लिए मेलजोल का मंच बनेगी। इंडिया एआई इंपैक्ट समिट को 3 प्रमुख पिलर्स- पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस के आधार पर स्ट्रक्चर किया गया है।
इस समिट में गूगल के CEO सुंदर पिचाई और OpenAI के सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गजों के शामिल होने की खबर ने दिल्ली में होटल के किराए में आग लगा दी है। कुछ दिन पहले का आंकड़ा है कि नई दिल्ली में स्थित ताज पैलेस के \“गार्डन लग्जरी सुइट\“ का एक रात का किराया टैक्स मिलाकर करीब ₹32 लाख तक पहुंच गया। दिलचस्प बात यह है कि यही कमरा वैलेंटाइन्स डे यानी 14 फरवरी को मात्र ₹2 लाख में उपलब्ध था, यानी समिट के दौरान कीमतों में 1500% का हैरान करने वाला उछाल आया।
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा फिर हुई \“खराब\“, कई इलाकों में AQI 210 के पार
India AI Impact Expo 2026: 400 एग्जीबीटर होंगे शामिल; NVIDIA, Google, OpenAI भी लिस्ट में
India AI Impact Summit 2026: दिल्ली में होगा AI का \“महाकुंभ\“, ₹30 लाख तक पहुंचा होटल के कमरों का किराया; सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन होंगे शामिल |
|