search

Epstein Files Row: कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन से फंडेड अवॉर्ड मिला था? BJP के दावों पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का आया जवाब

Chikheang 1 hour(s) ago views 956
Epstein Files Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने 2010 में अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार प्राप्त किया था। बीजेपी के मुताबिक, कथित तौर पर इस इवेंट को यौन अपराधों के दोषी जेफरी एपस्टीन ने फंड किया था। BJP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इस मुद्दे पर जवाब मांगा है। हालांकि, इन आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कपिल सिब्बल ने सत्ताधारी बीजेपी के दावे को बकवास बताकर खारिज कर दिया। वहीं, कांग्रेस ने भी इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि कपिल सिब्बल उस कार्यक्रम में एपस्टीन के मेहमान नहीं थे।



कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि उस समय कपिल सिब्बल केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री थे। उन्हें \“शिक्षा में वैश्विक सहयोग के प्रति उनके दृढ़ समर्थन\“ के लिए समारोह में पुरस्कार दिया गया था। खेड़ा ने कहा, “इसका जेफरी एप्स्टीन से कोई संबंध नहीं है।“



BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “2010 में जेफरी एप्स्टीन द्वारा कथित तौर पर फंड किया गया एक अवार्ड कांग्रेस के (तत्कालीन) वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल को मिला था। सिब्बल को लंबे समय से गांधी परिवार के करीबी के रूप में देखा जाता रहा है।“ भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विदेश यूनिट के प्रमुख सैम पित्रोदा भी उसी गुट से जुड़े हुए थे।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pannun-case-turns-explosive-us-doj-links-plot-to-raw-says-nikhil-gupta-brokered-100000-dollar-hit-article-2370296.html]Nikhil Gupta: पन्नू हत्याकांड की साजिश में बड़ा खुलासा, अमेरिकी न्याय विभाग ने निखिल गुप्ता से जोड़ा \“रॉ\“ का कनेक्शन
अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 11:25 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/nvidia-ceo-jensen-huang-cancels-visit-to-india-ai-impact-summit-next-week-article-2370298.html]Nvidia के सीईओ नहीं आएंगे दिल्ली, AI Impact Summit में हिस्सा लेने की योजना रद्द
अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 10:55 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-pollution-air-becomes-poor-again-aqi-crosses-210-will-it-rain-in-ncr-today-article-2370292.html]Delhi Pollution: दिल्ली की हवा फिर हुई \“खराब\“, कई इलाकों में AQI 210 के पार, क्या NCR में आज बारिश होगी?
अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 10:39 AM

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने X पर एक दस्तावेज साझा किया। इसमें कथित तौर पर कपिल सिब्बल का नाम न्यूयॉर्क में आयोजित 2010 के अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में पित्रोदा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की लिस्ट में था।



BJP नेता ने आरोप लगाया, “उस दौर के कुछ समय बाद ही, कांग्रेस के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार के दौरान कई नीतिगत बदलाव देखने को मिले। क्या ये महज संयोग थे, या एप्स्टीन के बाहरी प्रभाव ने कांग्रेस सरकार के फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश की? राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए।“



बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। सिब्बल ने 2022 में कांग्रेस छोड़ दी थी। वह वर्तमान में समाजवादी पार्टी (SP) के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य हैं। कांग्रेस अमेरिका में जारी \“एप्स्टीन फाइल्स\“ में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने के बाद से उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।



ये भी पढ़ें- India-Bangladesh Relations: \“बांग्लादेश फर्स्ट...\“; भारत के साथ रिश्तों पर क्या बोले तारिक रहमान? 17 फरवरी को पीएम पद की लेंगे शपथ



पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने उनके खिलाफ आरोप लगाने के लिए बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा था कि उनकी मुलाकात जेफरी एप्स्टीन से कुछ मौकों पर हुई थी। लेकिन उसके साथ हुई बातचीत का उन अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था जिनमें अमेरिकी यौन अपराधी शामिल था। पुरी का स्पष्टीकरण राहुल गांधी के उस दावे के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्रीय मंत्री का नाम अमेरिका में जारी एप्स्टीन फाइल्स में सामने आया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162065