search

महाशिवरात्रि पर तमन्ना मलिक ने संभल में किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव की गूंज

LHC0088 1 hour(s) ago views 736
  

संभल में पुलिस की सुरक्षा में जलाभिषेक करने के लिए शिवालय की ओर जाती मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक उर्फ तुलसी।



जागरण संवाददाता, संभल। महाशिवरात्रि पर संभल शहर और ग्रामीण इलाकों में शिवालयों पर जलाभिषेक के दौरान हर हर महादेव का जयकारा गूंजा। हरिद्वार से 170 किलोमीटर का सफर तय कर गंगाजल लेकर आई असमोली निवासी मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक उर्फ तुलसी ने शहर के क्षेमनाथ तीर्थ पर पहुंचकर जलाभिषेक किया।

उन्हें पुलिस सुरक्षा में ही गांव से इस शिवालय पर लाया गया और फिर सुरक्षा में ही घर पहुंचाया गया। बाकी सरायतरीन स्थित पातालेश्वर, शहर में सूर्यकुंड मंदिर पर सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ में पड़ी।
तुलसी बनकर बुर्के के परिवेश में कांवड़ लेकर आई

खास बात यह है कि तमन्ना से तुलसी बनकर बुर्के के परिवेश में कांवड और जुबां पर बम-बम भोले करते हुए चल रही इस मुस्लिम महिला को देखकर हर कोई दंग था। हिंदू जहां उसकी सराहना कर रहे हैं तो वहीं मुस्लिम पक्ष के लोग आलोचना भी कर रहे हैं। लेकिन, तमन्ना उर्फ तुलसी का कहना है कि धर्म से बढ़कर इंसानियत है। भोले बाबा ने जो चाहा है, वही हो रहा है। तमन्ना के पति अमन त्यागी ने बताया कि क्षेमनार्थ शिवालय पर जलाभिषेक के लिए उन्होंने कांवड़ उठाई थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160067