search

कानपुर में विवाहिता का आरोप: नपुंसक है पति, सुहागरात भी नहीं मनाई; रुपयों का रौब दिखाते हैं ससुरालवाले

Chikheang 3 hour(s) ago views 796
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सहयोगी, जागरण, कल्याणपुर। रावतपुर में विवाहिता ने पति को नपुंसक बताते हुए ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से भगाने के आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि पति के बारे में ससुरालियों ने जानबूझ कर छुपाया,फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
2025 अप्रैल को हुआ था विवाह

रावतपुर के एक मोहल्ले में रहने वाली पीड़िता की शादी 25 अप्रैल 2025 को हमीरपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में करीब 38 लाख रुपए उसके पिता ने खर्च किए थे। शादी के बाद वह ससुराल गई लेकिन चार दिन साथ रहने के बाद भी उसके और पति के बीच दाम्पत्य संबंध नहीं बने। आरोप है कि दूसरी विदाई के दौरान वह पति के साथ कई रिश्तेदारियों में रही जहां तमाम प्रयासों के बाद भी पति दाम्पत्य संबंध बनाने में असमर्थ रहा।
ससुरालवालों ने जानबूझकर छिपाई जानकारी

इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि उसका पति नपुंसक है और ससुरालियों ने जानबूझ कर ये सच्चाई छुपाई थी।यही नहीं नोएडा के जिस थ्री बीएचके फ्लैट को पति की संपत्ति बता कर रिश्ता तय हुआ था वो फ्लैट भी किसी और के नाम पर दर्ज है।पीड़िता ने जब इसको लेकर सवाल किया तो ससुरालियों ने धमकाना शुरू कर दिया। बताया कि उसके साथ मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
ससुरालवालों ने बनाया साथ रहने का दबाव

ससुरालियों ने दबाव बनाया कि वह पत्नी बनकर रहे उसका खर्च ससुराल वाले उठाएंगे। पीड़िता ने जब इनकार कर दिया तो करीब 17 लाख रुपये के गहने छीन लिए गए और मायके से पांच लाख रुपए अतिरिक्त लाने की मांग की गई। इनकार करने पर अक्टूबर में ससुरालियों ने मारपीट और गाली गलौज कर घर से निकाल दिया गया। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162107