search

महाश‍ि‍वरात्र‍ि पर बम- बम हुई काशी, दो लाख से अध‍िक अब तक कर चुके बाबा का अभ‍िषेक

cy520520 1 hour(s) ago views 656
  

काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर में सुबह मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन का क्रम शुरू हो गया।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान श्री विश्वेश्वर का मंगला आरती के साथ दर्शन पूजन का दौर सुबह शुरू हुआ तो द‍िन चढ़ने के साथ आस्‍था का रेला गर्भगृह से लेकर दो क‍िलोमीटर से अध‍िक दूर तक जा पहुंचा। दर्शनार्थ पधारे श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा के साथ प्रशासन ने अभिनंदन किया। सुबह 11 बजे तक दो लाख से अध‍िक अनुमान‍ि‍त भक्‍त बाबा के दर्शन पूजन कर चुके थे।  

वहीं एक द‍िन पूर्व से ही शाम से बाबा की नगरी में पंचक्रोशी यात्रा का क्रम शुरू हुआ तो रात से ही काशी बम बम नजर आने लगी। कर्दमेश्वर मंदिर (प्रथम पड़ाव) की ओर गुजरते पंचक्रोशी यात्रा के तीर्थयात्री बाबा का जयघोष करते और मां गंगा का आचमन कर आगे बढ़े तो काशी का कोना कोना आस्‍था से भर उठा। बाबा के दर्शन और अभ‍िषेक के ल‍िए उमड़ी भीड़ गंगा द्वार से लेकर व‍िभ‍िन्‍न द्वारों तक कतार बद्ध होकर बाबा की एक झलक के ल‍िए आतुर द‍िखी।  

एक ओर रात से ही बाबा के दर्शन और अभ‍िषेक के ल‍िए लोगों की कतार लगी रही तो दूसरी ओर मंद‍िर प्रशासन ने भक्‍तों पर पुष्‍पवर्षा कर महाश‍िवरात्र‍ि पर भक्‍त और भगवान के बीच आस्‍था की बागडोर को और मजबूत क‍िया। रात दो बजे से तैयार‍ियां शुरू हुईं तो बाबा दरबार में बाबा के जयकारे और डमरू की न‍िनाद की गूंज से आस्‍था को अनन्‍त गति‍ म‍िली। आठों पहर की पूजा और आरती के क्रम में समय समय पर बाबा दरबार में आयोजनों का क्रम भी चलता रहा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157807