search

पंजाब में हाईवे पर सरिए से लदे ट्राले में घुसी आई20 कार; चालक की हालत नाजुक, सड़क किनारे पार्किंग बनी कारण

cy520520 1 hour(s) ago views 439
  

सड़क किनारे खड़ ट्रक में घुसी कार।



जागरण संवाददाता, राजपुरा। पंजाब के राजपुरा में बनूड़ हाईवे पर अजीजपुर टोल प्लाजा के नजदीक देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर खड़े भारी वाहनों के कारण होने वाले हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क किनारे खड़े लोहे के सरियों से लदे एक ट्राले में तेज रफ्तार आई20 कार के पीछे से टकराने के कारण कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कुरड़ी निवासी रविंदर सिंह बीती रात अपनी आई20 कार से पटियाला से अपने घर लौट रहा था। जब वह गांव खिज्रगढ़ के सामने एक ढाबे के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े सरिया लदे ट्राले के पीछे उसकी कार जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला बिना किसी स्पष्ट चेतावनी संकेत या रिफ्लेक्टर के सड़क किनारे खड़ा था, जिससे अंधेरे में वह साफ दिखाई नहीं दे रहा था।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने के बावजूद रविंदर सिंह को गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें- बाबा दरबार से देर तक लाइव दर्शन रहा बाध‍ित, भक्‍तों को झेलनी पड़ी दुश्‍वारी, यहां कर सकते हैं आप भी LIVE दर्शन
लोगों ने मुश्किल से चालक को निकाला बाहर

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बड़ी मशक्कत के बाद घायल को कार से बाहर निकाला। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रोष है।

यह भी पढ़ें- झारखंड के मुख्यमंत्री के गांव में धक्का देने पर ही स्टार्ट होती है एम्बुलेंस, तड़प-तड़प कर गई घायल की जान
अवैध रूप से खड़े वाहन बन रहे कारण

उनका कहना है कि हाईवे पर ढाबों और टोल प्लाजा के आसपास भारी वाहन अक्सर अवैध रूप से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे खड़े ट्रालों और ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा रात के समय रिफ्लेक्टिव साइन और चेतावनी संकेत अनिवार्य किए जाएं।

यह भी पढ़ें- जर्मनी का \“विंटर वंडरलैंड\“, माइनस तापमान के बीच भी पर्यटकों की पहली पसंद बना रूगेन द्वीप
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157831