search

भाभी की गला रेतकर हत्या, फिर देवर ने किया आत्महत्या का प्रयास; मथुरा में हुई सनसनीखेज घटना

cy520520 1 hour(s) ago views 1001
  

मौके पर पहुंची पुलिस टीम।



जागरण संवाददाता, मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव कटेलिया बागही में रविवार को देवर-भाभी के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। देवर ने भाभी की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान देने का प्रयास किया। घायल देवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाभी की गला रेत कर हत्या के बाद देवर ने भी किया आत्महत्या का प्रयास

नौहझील क्षेत्र के गांव कटेलिया बागही में रविवार सुबह दीपक की भाभी करिश्मा से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि भाभी किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। इसका देवर विरोध करता था। रविवार सुबह इसी बात को लेकर विवाद हो गया। दीपक ने भाभी का गला रेत दिया। इससे उनकी मौके पर हे मृत्यु हो गई। वही खुद भी जान देने का प्रयास किया। इससे वह भी गंभीर घायल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीपक को अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपक को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157846