search

ऑरेंज कलर वाले नए iPhone 17 Pro पर 12 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, देखें कहां मिल रही है ये जबरदस्त डील

Chikheang 1 hour(s) ago views 979
  

ऑरेंज कलर वाले नए iPhone 17 Pro पर 12 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, देखें कहां मिल रही है ये जबरदस्त डील (Photo Credit: Bloomberg)   






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने कुछ वक्त पहले अपनी नई आईफोन 17 सीरीज लॉन्च की थी, जहां स्टैंडर्ड मॉडल के साथ प्रो और प्रो मैक्स मॉडल को भी पेश किया गया। हालांकि इस बार सीरीज के प्रो मॉडल्स में ऑरेंज कलर वाले नए iPhone 17 Pro को लोगों ने काफी ज्यादा प्यार दिया। ऐसे में अगर आप भी इस नए डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है।

इस फोन पर इस वक्त 12 हजार रुपये से ज्यादा का बैंक डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन पर फ्लैट डिस्काउंट भी मिल रहा है लेकिन ये डील अमेजन या फ्लिपकार्ट पर नहीं बल्कि विजय सेल्स की वेबसाइट पर देखने को मिल रही है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट ऑफर

एप्पल ने iPhone 17 Pro को पिछले साल 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था लेकिन अभी आप विजय सेल्स से इस फोन को सिर्फ 1,32,490 रुपये में खरीद सकते हैं, यानी फोन पर 2% तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि बैंक ऑफर्स इस डील को सबसे खास बना रहे हैं, जहां ICICI Bank Credit/Debit Card No Cost EMI ऑप्शन के साथ 4000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।

HDFC Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 4500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है और American Express Card EMI ऑप्शन के साथ तो 12,500 रुपये तक का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इन बैंक ऑफर्स के साथ फोन की कीमत काफी कम हो जाती है।
iPhone 17 Pro के खास फीचर्स

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED Super Retina XDR 120Hz डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस में पावरफुल A19 Pro चिपसेट मिल रहा है, जो टॉप-टियर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी देता है। फोन में एक इनोवेटिव यूनिबॉडी एल्यूमीनियम डिजाइन भी मिल रहा है। डिवाइस वेपर चैंबर कूलिंग से लैस है। फोन में पिछले मॉडल्स के मुकाबले काफी लंबी बैटरी लाइफ मिलती है।

डिवाइस में ट्रिपल 48MP फ्यूजन कैमरा सिस्टम (मेन, अल्ट्रा वाइड और एडवांस्ड टेलीफोटो) कैमरा है जो 8x तक ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम देता है, ProRes RAW और Apple Log 2 जैसे प्रो-लेवल वीडियो टूल्स, साथ ही एक अपग्रेडेड 18MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,999 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162131