search

मंडी शिवरात्रि: राज देवता माधोराय की निकली छोटी जलेब, बाबा भूतनाथ को दिया निमंत्रण; ये देवता हुए शामिल

Chikheang 3 hour(s) ago views 150
  

मंडी में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गई राज देवता माधोराय की छोटी जलेब। जागरण  



जागरण संवाददाता, मंडी। महाशिवरात्रि पर्व पर छोटी काशी में राज देवता माधोराय की छोटी जलेब निकाली गई। यह जलेब बाबा भूतनाथ मंदिर तक गई, जहां देवता ने बाबा भूतनाथ को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए निमंत्रण दिया। पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड बैंड और मंडी जनपद के राज देवताओं के साथ देव डगाढूं, शुकदेव ऋषि इस जलेब में शामिल हुए।

इससे पहले उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी अपूर्व देवगन ने पत्नी श्वेता देवगन व गणमान्य लोगों के साथ राज देवता माधव राय के प्रांगण में पारंपरिक शिवरात्रि महायज्ञ में शामिल हुए।

उन्होंने टारना स्थित मां श्यामा काली मंदिर में शीश नवाया तथा मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरुनाग जी की पूर्जा-अर्चना की और जिलावासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने राज देवता माधो राय के मंदिर में पूजा अर्चना की। उपायुक्त ने बावा भूतनाथ मंदिर में भी पूर्जा अर्चना की तथा हवन यज्ञ में भी शामिल हुए। इसके बाद जलेब निकाली गई, जिसमें उपायक्त शामिल हुए।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट एवं पार्षदगण, सर्व देवता समाज समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा व समिति के अन्य प्रतिनिधि, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डा. मदन कुमार, एसडीएम रूपिंदर कौर सहित अन्य अधिकारी तथा नगरवासी उपस्थित रहे।  
उपायुक्त ने दिया न्योता

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सभी लोगों को महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मंडी के अंतरराष्ट्रीय मेले में पधारने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि को हम विशेष तौर से देव संस्कृति और यहां की समृद्ध परंपराओं को प्रमुखता देते हुए मना रहे हैं।
मंडी की विरासत को करीब से जानने का अवसर बनी हेरिटेज वाक

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन की पहल पर हेरिटेज वाक का शुभारंभ शिवरात्रि के दिन सेरी मंच से किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार ने पहले दल के प्रतिभागियों का स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर वाक को रवाना किया। पहले दिन के प्रथम सत्र में 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सेरी मंच से आरंभ हुई वाक माधो राय मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, पंचवक्त्र मंदिर, हनुमानघाट, खुहारानी मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, टारना देवी, बरसील्ले और गणपति मंदिर होते हुए घंटाघर तथा इंदिरा मार्केट स्थित सिद्धकाली मंदिर तक पहुंची। गाइड सत्य महेश शर्मा ने प्रतिभागियों को मंदिर स्थापत्य, रियासती इतिहास, धार्मिक परंपराओं और मंडी की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
17 तक चलेंगे चार सत्र

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि 17 फरवरी तक होने वाले चारों सत्रों के लिए पंजीकरण पूर्ण हो चुका है। पहले दल में पुष्प कश्यप, रूप लाल नेगी, रोमिता शर्मा, पारुल अरोड़ा, हेमेश्वर कपूर, शिकाम्बरी वर्मा, अर्जुन राणा, अमन ठाकुर, ओम प्रकाश विष्ट, रमेश ठाकुर, निर्मला ठाकुर, अनिता ठाकुर, विद्या शर्मा, कृष्णा ठाकुर, रजनी बाजपेई और प्रीति शर्मा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: मंडी शिवरात्रि: पीएम मोदी को गंगा आरती करवाने वाले पंडित युगल शर्मा करेंगे ब्यास आरती, पंचवक्त्र महादेव मंदिर में खास तैयारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162221