search

समस्तीपुर मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों की बोगियों में अब नहीं होगी पानी की किल्लत, लगेंगे वाटर इंडिकेटर

deltin33 2 hour(s) ago views 976
  

ट्रेन में पानी की टंकियों में लगेंगे वाटर इंडिकेटर। (सांकेतिक फोटो)



संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। अब ट्रेनों की बोगियों में पानी की समस्या का हल निकाला गया है। समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेन की कोचों में लगी पानी टंकियों में वाटर इंडिकेटर लगाने की तैयारी की जा रही है।

इसके तहत टंकी में पानी के स्तर की अद्यतन जानकारी संबंधित विभाग को मिल सकेगी। लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर के दौरान टंकी का पानी खत्म हो जाने से हायतौबा मच जाता है।

इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद टंकी में पानी का स्तर कम होते ही इसकी सूचना मिल जाएगी और समय रहते उसे भरने की व्यवस्था की जाएगी।

कोच में लगाए जाने वाले इस इंडिकेटर की निगरानी की जिम्मेदारी मैकेनिकल विभाग को सौंपी जाएगी। विभाग के कर्मचारी नियमित रूप से मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि किसी भी ट्रेन में पानी की कमी न हो।

आवश्यकता पड़ने पर अगले निर्धारित स्टेशन पर टंकी में पानी भरा जाएगा। डीआरयूसीसी सदस्य शिवशंकर झा संजय ने बताया कि इस पहल से यात्रियों को स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा।

खासकर गर्मी के मौसम में यह व्यवस्था यात्रियों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। जल्द ही ट्रेनों में यह प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें- राघोपुर होकर चलेंगी डिब्रूगढ़-झंझारपुर और कटिहार-अमृतसर होली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471543