search

Silver Price Today: एक महीने पुराने भाव पर चांदी, भाव टूटा फिर भी कानपुर सराफा बाजार में नहीं मांग

Chikheang Yesterday 20:56 views 742
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Gold Silver Price Today: चांदी - सोना के बाजार में पिछले 15 दिन के दौरान बड़ी टूटन आई है। चांदी का भाव लगभग एक महीने पुराने स्तर पर पहुंच गया है इसके बावजूद बाजार में सोने और चांदी के जेवरों की खरीद नहीं बढ़ रही है। सहालग में भी खरीदार अपने पुराने जेवर लेकर ही नए में बदलने पहुंच रहे हैं। अब वजन के बजाय रुपये में ही जेवरों की खरीद की जा रही है।

साेने और चांदी के भाव में पिछले साल के दौरान आई तेजी के असर से शहर का सराफा बाजार अभी तक उबर नहीं पाया है। शादियों का सीजन होने के बाद भी बाजार में सोने - चांदी के जेवरात की मांग नहीं बढ़ रही है। सिक्के और पायल जैसे छोटे उपहार खरीदने वालों ने तो बाजार का रुख करना ही बंद कर दिया है।

पिछले पंद्रह दिनों के दौरान सोने और चांदी के बाजार भाव में कमी आई है। शनिवार को चांदी का प्रति किलो भाव दो लाख 53 हजार रुपये और सोने का भाव 159500 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। 29 जनवरी को चांदी का भाव चार लाख रुपये प्रति किलो और सोने का भाव 1.82 लाख रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच चुका है।

भाव नीचे आने के बावजूद ग्राहकों की तादाद भी नहीं बढ़ रही है और खरीद की मात्रा भी सीमित है। बिरहाना रोड सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल के अनुसार दोनों ही धातुओं के भाव आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुके हैं। इसलिए अब जो खरीद हो रही है वह पुराने जेवरों के बदले हो रही है।

अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल ने बताया कि रूस ने अमेरिकी डालर को समर्थन दिया है। इससे डालर मजबूत हो रहा है और सोने - चांदी के भाव में कमी आई है। अगले सप्ताह में भी भाव नीचे जाने की उम्मीद है इससे बाजार में मांग बढ़ सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162362