search

गाजियाबाद: तुलसी निकेतन में पांच दिन से पानी का संकट, 20 हजार आबादी परेशान

deltin33 1 hour(s) ago views 310
  

तुलसी निकेतन में पानी का संकट बरकरार। (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। एक तरफ तुलसी निकेतन कॉलोनी की 20 हजार आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। वहीं, जीडीए अधिकारी अनजान बने हुए हैं। पांच दिन से पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं।

रविवार को महाशिवरात्रि होने के बावजूद पानी की आपूर्ति के लिए जीडीए की ओर से पानी का टैंकर तक नहीं आया। आरडब्ल्यूए द्वारा पानी का टैंकर मंगाकर आपूर्ति कराई गई। पीने के लोगों को दुकानों से बोतल बंद पानी खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है।

तुलसी निकेतन कॉलोनी में तीन दिन तो वाल खराब होने के कारण पानी नहीं आया। चौथे दिन आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने वाल ठीक करवाया। अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने बताया कि इसके बाद पानी की आपूर्ति शुरू हुई तो नलकूप की मोटर फुंक गई। रविवार को भी मोटर नहीं बन पाने से पानी नहीं पहुंचा।

पांच दिन से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। यहां तीन मंजिला फ्लैट हैं। ऊपरी मंजिल तक पानी ले जाने पर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने आरोप लगाया कि पंप आपरेटर न रहने के कारण यह समस्या आ रही है। उसकी जगह सफाई कर्मी पंप की देखरेख करता है।


तुलसी निकेतन कालोनी में दो मोटर है। अगर एक खराब हो गई तो दूसरे से आपूर्ति हो रही है। जानकारी कर मोटर ठीक कराई जाएगी।
-

- आलोक रंजन, प्रभारी अधिकारी जीडीए
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471606