search

संतकबीर नगर में बेकाबू होकर खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

cy520520 1 hour(s) ago views 405
  

रामकेश और सोहन उर्फ गोलू, फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। मोबाइल बनवाकर गोरखपुर से घर लौट रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। युवकों की तेज बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। यह हादसा मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के पास हुआ। मृतकों में एक बाहर नौकरी करता था जबकि दूसरा गांव में ही रहता था।

25 वर्षीय रामकेश उर्फ छोटू यादव पुत्र मोहरत यादव, निवासी बढ़या ठाठर टोला मधईपुर व 22 वर्षीय सोहन उर्फ गोलू पुत्र गोपाल कन्नौजिया, निवासी बरूईपुर शनिवार की शाम मोबाइल बनवाने गोरखपुर गए थे। देर रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

बेलौली गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामकेश को मृत घोषित कर दिया। सोहन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में दर्दनाक हादसा: बैक करते समय दो बसों के बीच दबकर खलासी की मौत, पुलिस ने हिरासत में लिया चालक
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158127