search

UP Weather Today: 24 घंटे बाद यूपी में बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ इन जिलों में होगी बारिश!

deltin33 2 hour(s) ago views 233
  

फाइल फोटो।



जागरण टीम, लखनऊ। यूपी में मौसम का मिजाज गर्म हो रहा है। बादलों के छंटने से तेज धूप असहनीय हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 16-17 फरवरी को विक्षोभ का असर और 18 फरवरी को दिख सकता है। इसी का असर है कि रात व दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में एक डिग्री और दिन के तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। हवा की गति कुछ शहरों में 3.8 किलाेमीटर से लेकर 7.9 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रही है।
आज से बादल छाने की संभावनाएं

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटे के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 16 व 17 फरवरी को बादल छाने की संभावना है। जबकि 18 फरवरी को कानपुर, लखनऊ, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, इटावा, अलीगढ़, हाथरस, जालौन के आसपास के जिलाें में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा सकता है।
आज का मौसम

बात आज के मौसम की करें तो 16 फरवरी को गोरखपुर, बलिया, अयोध्या, लखीमपुर, बस्ती में दिन में बादल डेरा डाल सकते हैं। वहीं मेरठ, शामली, बागपत, मुज्जफरनगर, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद आदि जिलों में कल हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 16 फरवरी का मौसम: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP समेत 7 राज्यों में बारिश अलर्ट

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी जारी, बारिश के बन रहे आसार; प्रदूषण भी \“खराब\“ श्रेणी में बरकरार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471749