search

जम्मू-कश्मीर में दिन में छूटने लगा पसीना, पढ़े अगले 5 दिन का वेदर अपडेट

Chikheang 1 hour(s) ago views 524
  

दिन में छूटने लगा पसीना, अभी नहीं मिलेगी राहत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, जम्मू। मौसम साफ रहने से जम्मू-कश्मीर के तापमान में उछाल आया है। जम्मू समेत अन्य मैदानी इलाकों में दिन में तपिश का अहसास बढ़ा है। घाटी में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 7 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात में ठंडक कायम है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 21 फरवरी तक मौसम लगभग साफ रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। घाटी में रविवार को मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री चढ़कर 18.0, पहलगाम में 14.4, गुलमर्ग में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में दिन में गर्मी का अहसास बढ़ा है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री चढ़कर 25.0 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बनिहाल में अधिकतम तापमान 18.5, बटोत में 19.1, कटड़ा में 24.1 और भद्रवाह में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भद्रवाह-बनी-बसोहली राजमार्ग बहाल

खराब मौसम के बीच किए गए एक ऑपरेशन में बॉर्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने रविवार को डोडा और कठुआ जिलों के बीच कनेक्टिविटी बहाल करते हुए स्ट्रेटेजिक भद्रवाह-बनी-बसोहली राजमार्ग को बहाल कर दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि छत्तरगला पास पर हाल ही में हुई भारी बर्फबारी ने 65 किलोमीटर लंबे हिस्से पर गाड़ियों की आवाजाही बाधित हुई थी, जिससे पहाड़ी इलाकों के बीच यह महत्वपूर्ण लिंक कुछ समय के लिए टूट गया था।

इस ऑपरेशन में 35 बार्डर रोड टास्क फोर्स (बीआरटीएफ) की 69 और 118 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी (आरसीसी) ने कैलाश पर्वत श्रृंखला में आशापति ग्लेशियर और तलहटी के पास मुश्किल इलाकों में बर्फ हटाने का एक बड़ा अभियान चलाया। प्रवक्ता ने बताया कि अधिक बर्फ जमा होने, शून्य तापमान और काम करने के मुश्किल हालात के बावजूद टीमों ने आम मौसमी शेड्यूल से पहले ट्रैफिक बहाल करने में सफलता पाई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162451