search

गुरुग्राम में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

Chikheang 3 hour(s) ago views 749
  

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र के समन्वय सोसायटी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ इसके बारे में पता किया जा रहा है।

मृत युवक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले 26 वर्षीय हनुमान राम के रूप में की गई। बताया जाता है कि हनुमान गुरुग्राम में रहकर निजी कंपनी में काम करते थे। वह रविवार रात करीब 12 बजे सेक्टर 56 क्षेत्र से स्कूटी से गुजर रहे थे।

इसी दौरान समन्वय सोसायटी के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सेक्टर-56 थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हनुमान राम के परिवार वालों को इसके बारे में सूचना दी गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैसे यह दुर्घटना हुई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अब एक साल देरी से तैयार होगा गुरुग्राम का वजीराबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम, किस वजह से हुआ विलंब
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162556