search

बढ़ते तापमान से गेहूं की अगैती फसल प्रभावित, कासगंज में किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी

LHC0088 1 hour(s) ago views 178
  

गेहूं की फसल।



संवाद सहयोगी, जागरण. कासगंज। अभी फरवरी माह आधा गुजरा है। लेकिन दोपहर को मौसम गर्म होने लगा है। लगातार गर्म हो रहा वातावरण गेहूं की अगैती फसल को प्रभावित कर सकता है। गेहूं के दानों की गुणवत्ता में कमी आ सकती है। इससे बचाव के लिए कृषि विभाग ने सलाह दी है। दिन में अधिकतम तापमान 27 एवं न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
दोपहर में धूप में आ रही है तेजी

जिले में लगभग 98 हेक्टेयर में गेहूं की फसल की बुवाई की गई है। अगैती गेहूं की फसल बड़ी हो चुकी है और उसमें बालियां निकलने लगी हैं। जिनमें शीघ्र ही दाने बनने लगेंगे। गर्म हो रहे मौसम के कारण अगैती गेहूं की फसल में दाने कमजोर हो सकते हैं। गुणवत्ता खराब होने से फसल की बिक्री में परेशानी होगी और दाम भी अच्छे नहीं मिल सकेगे। जिसको लेकर किसानों की भी चिंताएं हैं। मौसम के तेवर को देखते हुए कृषि विभाग के द्वारा किसानों के लिए एडवाइजरी दी गई है।
गेहूं के दाने की गुणवत्ता में कमी आने की आशंका

जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर अवधेश मिश्र ने बताया कि किसान खेतों में नमी बनाए रखें। अधिक सिंचाई न करें और जलभराव की स्थिति को न बनने दें। इससे फसल के गिरने की आशंका बढ़ जाएगी। किसान संभव हो तो बौछारी सिंचाई करें। इससे तापमान में कमी आएगी, जिससे फसल को लाभ मिलेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160585