search

यूपी के इस ज‍िले में साढ़े तीन करोड़ से 16 गांवों में कराए जाएंगे विकास कार्य, भेजा गया प्रस्‍ताव

deltin33 1 hour(s) ago views 553
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



जागरण संवाददाता, रामपुर। जनपद के 16 गांव करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के बजट से चमकाए जाएंगे। यह 16 गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के हैं। इन गांवों में नाली-सड़क के निर्माण समेत अन्य विकास कार्य इस बजट से कराए जाएंगे। इसका प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजा गया।

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में विकास कार्यों के लिए 16 गांवों का चयन उनमें कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर बजट की मांग करते हुए रिपोर्ट भेजी गई है। इन गांवों का चयन अनुसूचित वर्ग की 40 प्रतिशत आबादी के आधार पर किया गया है ताकि विकास कार्यों का लाभ इस वर्ग के लोगों को भी मिल सके। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के बजट से इन गांवों में नाली-सड़क आदि के निर्माण आदि पर व्यय किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम विकास योजना में चयनित गांवों में सरकार की गाइड लाइन के हिसाब से आरसीसी रोड, छोटी पुलिया, नाली निर्माण, पाइपलाइन, डिजिटल लाइब्रेरी, स्कूल बाउंड्री, अंत्येष्टि स्थल जैसे विकास के कार्य कराए जाते हैं।

16 गांव जिनमें विकास कार्य कराने के भेजे गए प्रस्ताव




जिन 16 गांवों में विकास कार्य कराए जाने के प्रस्ताव भेजे गए हैं उनमें बिलासपुर के सिकरौरा व चंदेला,मिलक के लोहा पट्टी भागीरथ,विक्रमपुर, पुरैनिया जदीद, जगतपुर, विक्रमपुर, अशोकपुर, रहसैना, सैदनगर ब्लाक का गांव सैदनगर व मानकपुर बंजरिया और विकास खंड शाहबाद क्षेत्र के भवंरकी जदीद, चंद्रपुरा सालिस, रूस्तमपुर, मोतीपुरा, जगेसर शामिल हैं।



प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम विकास योजना का संचालन समाज कल्याण विकास विभाग के माध्यम से होता है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चयनित 15 गांवों का सर्वे कराकर उनमें कराए जाने वाले विकास के कार्यों के प्रस्ताव तैयार कराकर भेजा गया। प्रस्ताव करीब 3.40 करोड़ रुपये की धनराशि के भेजे गए। इस बार जल्दी बजट जारी हो जाने की उम्मीद है।- प्रज्ञा बाजपेई, जिला समाज कल्याण विकास विभाग अधिकारी

यह भी पढ़ें- यूपी में एप के माध्यम से किसानों को मिलेगी खाद, सहकारी समिति की सदस्यता होगी अनिवार्य
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471881