search

इंद्रलोक इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, 3 वॉटर टैंकर और 2 वॉटर बाउजर ने पाया काबू

Chikheang 1 hour(s) ago views 210
  

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग। फोटो: वीडियो ग्रैब  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के इंद्रलोक इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना 16 फरवरी को सुबह करीब 11:37 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन वॉटर टैंकर और दो वॉटर बाउजर मौके के लिए रवाना किए गए। आग की गंभीरता को देखते हुए 12:04 बजे अतिरिक्त दमकल वाहन और अधिकारी भी मौके पर भेजे गए।

स्थिति को देखते हुए तीन वॉटर टैंकर, चार वॉटर बाउजर और एक मल्टीपर्पज वाहन (MP) को आग बुझाने के लिए लगाया गया। दमकल अधिकारी एसटीओ विजय दहिया और एडीओ राजीव सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने आग बुझाने का अभियान चलाया। आग लगने का स्थान इंद्रलोक इंडस्ट्रियल एरिया की रिलैक्सो वाली गली में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री बताया गया है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में आग फैलने से रोका जा सका। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav को मिली अंतरिम बेल? दिल्ली HC ने एक्टर के सामने रखी ये शर्त
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162658