search

बगहा में रमजान की तैयारियां पूरी, चांद दिखते ही शुरू होंगे रोजे और इबादत

Chikheang 1 hour(s) ago views 524
  

फलों से सजा बाजार। (जागरण)



संवाद सहयोगी, बगहा। मुस्लिम समुदाय का सबसे पवित्र महीना रमजान मंगलवार से शुरू होने की संभावना है। चांद दिखने के बाद रोजे की शुरुआत होगी।

पवित्र माह को लेकर नगर की सभी मस्जिदों में साफ-सफाई और समुचित प्रकाश व्यवस्था की तैयारी अंतिम चरण में है। विशेषकर जामा मस्जिद सहित विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों में तरावीह नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

प्रशासन की ओर से नमाज के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर परिषद भी विशेष सफाई अभियान चला रहा है।

रमजान को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खजूर, सेवई, फल और ड्राई फ्रूट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है।  

दुकानदार संजय जायसवाल ने बताया कि इस बार ड्राई फ्रूट के दाम में 10 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, जबकि अन्य सामानों के भाव लगभग स्थिर हैं। बाजार में खजूर 120 से 850 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध है। सऊदी अरब और दुबई से आयातित प्रीमियम खजूर के साथ कोलकाता व दिल्ली मंडी से भी माल मंगाया गया है।

फलों में सेब 160 रुपये, संतरा 65 रुपये, अंगूर 140 रुपये और केला 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। चना 80-90 रुपये किलो, रूह अफजा 165 रुपये बोतल, बादाम 1000-1200 रुपये, किशमिश 500-600 रुपये तथा काजू 900-1400 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है। देसी घी 600-700 रुपये किलो बिक रहा है।

मुफ्ती मोहम्मद गयासुद्दीन कासमी ने बताया कि रमजान को तीन अशरों में बांटा गया है।पहला रहमत, दूसरा मगफिरत और तीसरा जहन्नम से निजात का। इस माह में रोजा, तरावीह, जकात और इबादत का विशेष महत्व है। पूरे शहर में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162673