search

महाशिवरात्रि पर अद्भुत शादी : सुरमा ने थामा प्रकाश का हाथ, रवि की हुई पार्वती

cy520520 1 hour(s) ago views 89
  

महाशिवरात्रि के अवसर पर  हुआ शादी समारोह।  



संवद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के मारवाड़ी टोला स्थित एक निजी होटल में सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की हवेली खड़गपुर शाखा द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय संगीतमय वातावरण के बीच दो जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।

समारोह में सूरमा कुमारी के साथ प्रकाश मुर्मू तथा पार्वती कुमारी के साथ रवि कुमार परिणय सूत्र में बंधे। विवाह की सभी रस्में विधिवत संपन्न कराई गईं। भागवताचार्य विकास भारती ने वैदिक मंत्रों के बीच विवाह संस्कारों के धार्मिक, व्यवहारिक और वैज्ञानिक महत्व को सरल भाषा में उपस्थित लोगों को समझाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम राजीव रौशन, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी और थानाध्यक्ष राजेश कुमार थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य पार्षद दीपा केशरी और पूर्व उपमुख्य पार्षद शंभू केशरी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

प्रशिक्षु डीएसपी मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि सादगी, समानता और संस्कार आधारित वैवाहिक परंपरा को बढ़ावा देने की दिशा में गायत्री परिवार का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे आयोजन न केवल सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक और सामाजिक संबल भी प्रदान करते हैं।

विवाह समारोह को भक्तिमय बनाने में शालिनी तिवारी, नंदन निराला और उनकी संगीत टोली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विवाह गीतों से पूरा वातावरण उल्लास और श्रद्धा से भर उठा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरेश बाजोरिया, आशुतोष शर्मा, विदेशी सिंह, सुनील साह, वार्ड पार्षद सरिता केशरी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। सामूहिक विवाह के इस आयोजन ने समाज में सहयोग, सेवा और संस्कार की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। इन शद‍ियों की यहां खूब चर्चा हुई। सभी ने वर-बधु को अशीर्वाद द‍िया
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158466