search

पिता ने शराब पीने से मना किया तो किशोर ने खा लिया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान तोड़ा दम

LHC0088 1 hour(s) ago views 666
  

विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, बहराइच। रामगांव के मोहम्मदनगर डीहा निवासी किशोर को पिता ने शराब पीने से मना किया तो उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी के बाद जबतक परिवारजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

गावं निवासी रंगीलाल ने बताया कि उसका 17 वर्षीय पुत्र निरहू सिंह नशे का सेवन करता था। लगातार आदत बढ़ने पर रविवार को उसे फटकार लगाई गई थी। इसके बाद वह घर से चला गया।

घर से कुछ दूर जाकर खेत में उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिवारजन ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान वह खेत में अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में परिवारजन ने भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप

बौंडी के राजा रेहुआ चुनहा निवासी एक विवाहिता की दहेज के लिए गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप परिवारजन ने लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत से परिवारजन में मायूसी है।

नौबस्ता गांव निवासी रामरूप ने बौंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 20 वर्षीय बहन लक्ष्मी की शादी बीते मार्च में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चुनहा गांव के रक्षाराम के साथ हुई थी।  

आरोप है कि बहन से विदा होकर अपने ससुराल गई, उसका पति रक्षाराम व ससुर उदयराज बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी बहन ने कई बार फोन से दी। रविवार रात बहन लक्ष्मी की पिटाई की। इसके बाद लगा दबाकर हत्या कर दी।  

एसओ त्रिलोकीनाथ मौर्य ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है। पीड़ित की तहरीर मिलते ही उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- स्टेयरिंग फेल होने से मीरजापुर-रीवां हाइवे पर पलटा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160738