GATE exam answer key 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (IIT guwahati) की ओर से अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2026) का आयोजन 7, 8, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया है। परीक्षा होने के बाद अब आईआईटी गुवाहाटी की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। पिछले पैटर्न को देखें तो परीक्षा होने के 10 दिन बाद उत्तर कुंजी जारी हुई थी, ऐसे में उम्मीद है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में आंसर की जारी कर दी जाएगी।
तय तिथियों में दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर पाएंगे और परीक्षा में किये गए प्रदर्शन का आंकलन करके रिजल्ट का अनुमान भी लगा सकेंगे। इस दौरान अगर कोई अभ्यर्थी इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होगा तो तय तिथि के अंदर उस पर आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। अगर आपके द्वारा किया गया Challenge सही पाया जाएगा तो उसके लिए अंक प्रदान किये जायेंगे।
आंसर की इन स्टेप्स में कर पाएंगे डाउनलोड
- गेट 2026 आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जारी होते ही सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Application Login पर क्लिक करना है।
- अब आपको अगले पेज पर Enrollment Id / Email Address, Password एवं दिया गया कोड दर्ज करके LOGIN बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके चेक कर सकेंगे।
- लॉग इन के माध्यम से ही आप आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर पाएंगे।
रिजल्ट अगले माह 19 मार्च को होगा जारी
आईआईटी गुवाहाटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक गेट 2026 एग्जाम रिजल्ट अगले माह 19 मार्च 2026 को घोषित किया जायेगा। परिणाम की घोषणा फाइनल उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर की जाएगी। एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें- इस राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 20 फरवरी से होंगे स्टार्ट |
|