search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Politics: कांग्रेस MLA ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, बीजेपी की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

Chikheang 2025-10-9 01:36:37 views 1263
  
कांग्रेस विधायक ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा






राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासमत के दौरान पाला बदल करने वाले कांग्रेस के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने इसे तत्काल स्वीकार कर लिया। कांग्रेस विधायकाें की सूची से गौतम का नाम भी हटा दिया गया है। वे भाजपा टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गौतम 2020 में रोहतास जिले के चेनारी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक बने थे। 2022 में बनी महागठबंधन की राज्य सरकार में वह मंत्री भी थे। पिछले साल फरवरी में सरकार के विश्वास मत के प्रस्ताव के पक्ष में उन्होंने मतदान किया।

कांग्रेस ने उसी समय विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर गौतम की सदस्यता समाप्त करने का आग्रह किया था। लेकिन, सभाध्यक्ष के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जबकि वर्तमान विधानसभा का कोई सत्र नहीं होने वाला है, गौतम ने विस की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया।

गौतम ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू उम्मीदवार ललन पासवान को 18 हजार से अधिक मतों से हराया था। एडीए में अब चेनारी विधानसभा सीट भाजपा के पास है। गौतम ने बताया कि वे भाजपा टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्हें नेतृत्व से इसकी सहमति मिल गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com